{"_id":"62510b06968e415aef0ef0bb","slug":"up-mlc-election-2022-voting-live-polling-start-agra-firozabad-updates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव 2022: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, आगरा-फिरोजाबाद में सपा-भाजपा के बीच मुकाबला, तस्वीरों से जानें हर बूथ का हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव 2022: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी, आगरा-फिरोजाबाद में सपा-भाजपा के बीच मुकाबला, तस्वीरों से जानें हर बूथ का हाल
आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:57 AM IST
सार
आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम चार बजे खत्म होगा। मतगणना 12 अप्रैल को की जाएगी। इस सीट पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नगर निगम में पहुंचे भाजपा एमएलसी प्रत्याशी विजय शिवहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी सीट पर भी मतदान जारी है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने विजय शिवहरे और समाजवादी पार्टी ने डॉ. दिलीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा निर्दल हस्नूराम अंबेडकरी सहित दो अन्य प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर निगम सहित आगरा में 16 और फिरोजाबाद में 9 स्थानों पर वोटिंग हो रही है। आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्रधिकारी विधान परिषद सदस्य एक पद के लिए मतदान हो रहा है। 3922 सदस्य मतदाता हैं। आगरा नगर निगम परिसर में दयालबाग, स्वामीबाग नगर पंचायत के अलावा निगम के पार्षद मतदान करेंगे। जिले में 15 ब्लॉक कार्यालय व निगम कार्यालय में मतदेय स्थल बनाया है। मतपत्र से मतदान चल रहा है। कागज, पेन, मोबाइल ले जाने पर रोक है। मतदेय स्थल पर अर्ध सैन्य बल तैनात किए गए हैं। आगरा में 2323 मतदाता हैं।
2 of 5
पिनाहट ब्लॉक परिसर में एमएलसी के लिए वोटिंग हुई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रभु एन सिंह ने बताया कि मतदान के बाद सील बंद मतपेटियों को मंडी समिति शहादरा परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। 12 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मंडी समिति में मतगणना होगी। मतगणना के लिए 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे। फिर उन्हें गिना जाएगा। मतदान के लिए मतदाता को सिर्फ पहचान पत्र साथ ले जाना होगा। जिनके पास पहचान पत्र नहीं, वह निर्वाचन प्रमाण पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकेंगे।
3 of 5
मेयर नवीन जैन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व अन्य पार्ष
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में मतदान करने पहुंचे मेयर नवीन जैन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व अन्य पार्षद गण।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मतदान करने आए एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह।
विज्ञापन
5 of 5
एमएलसी चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
आगरा- एत्मादपुर विकास खंड पर एमएलसी के लिए वोट डालकर आते हुए वोटर।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।