फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Accident: युवक के शव को घंटों रौंदते रहे वाहन, हाईवे पर चिपक गईं हड्डियां, मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा

Tue, 03 Jan 2023 11:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Many vehicles crushed the dead body of a young man on the highway in Agra
आगरा हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के कीठम झील के सामने कोहरे में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद शव को घंटों तेज रफ्तार वाहन रौंदते रहे। सुबह सात बजे सूचना पर पुलिस पहुंची तो खून और बचे-खुचे मांस इधर-उधर फैले थे, हड्डियां और कपड़े सड़क पर चिपक गए थे। बमुश्किल हड्डियों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। जिसने भी शव की स्थिति देखे उसके रोंगटे खड़े हो गए। कपड़ों में मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान कर परिजन को हादसे की सूचना दी गई।



थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सुबह सात बजे सूचना मिली कि कीठम झील वाले रास्ते पर एक शव पड़ा है। पुलिस पहुंची तो शव क्षत-विक्षत हो चुका था। मृतक के कपड़े और हड्डियां ही रह गई थीं। पहचान तो दूर शरीर के अंग भी नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में किसी तरह सड़क से शव के टुकड़ों को उठाया गया। बाद में कपड़ों में आधार कार्ड मिला। इससे उसकी पहचान भिंड, मध्य प्रदेश निवासी गौरव (30) के रूप में हुई। सूचना पर दोपहर में परिजन आगरा आ पहुंचे।

Many vehicles crushed the dead body of a young man on the highway in Agra
मृतक के पिता गंगाचरन - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा में मृतक के पिता गंगा चरन सहित अन्य परिजन आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गौरव तीन महीने पहले बल्लभगढ़ में एक कार कंपनी में नौकरी करता था। किसी कारण नौकरी छूट गई। तब से घर में ही रह रहा था। एक सप्ताह पहले घर से निकला था,  बताया था कि वह वैष्णो देवी मंदिर घूमने जा रहा है। वहां जाकर फोन पर बात भी की थी। कुछ दिन में घर आने और कई बार फोन पर बात भी की। कभी दिल्ली तो कभी आगरा बताया था। ठीक से कोई जबाव नहीं दिया था। वह यहां क्यों आया था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
Many vehicles crushed the dead body of a young man on the highway in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात में पुलिस गश्त पर रहती है। तड़के पांच बजे आखिरी बार पुलिस की गश्त लगी थी। मगर, तब तक कोई हादसा नहीं था। सुबह 7 बजे हादसे की जानकारी मिली। इससे आशंका है कि तड़के 5 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। हादसा किस वाहन से हुआ यह पता नहीं चला। कोहरा भी घना था, इस वजह से लोगों को उसके सड़क पर पड़े होने का पता नहीं चला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Many vehicles crushed the dead body of a young man on the highway in Agra
मृतक के पिता गंगाचरन - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि तड़के गांव के लोग बाहर निकले थे। तब हड्डियां और कपड़े नजर आए। यह देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। शव को कई वाहन कुचल गए थे। हड्डियां भी वाहनों के पहियों से कुचलकर सड़क से चिपक गईं थीं। लोगों की भीड़ जुटने पर उसी में से किसी ने पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Many vehicles crushed the dead body of a young man on the highway in Agra
दिल्ली हादसे में पुलिस ने बरामद की कार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के बाद इस हादसे ने झकझोरा

दिल्ली में स्कूटी सवार युवती को सड़क हादसे में टक्कर के बाद कई किलोमीटर तक घसीट ले जाने की घटना को लोग अभी नहीं भूले थे कि इस हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। युवक अकेले था या कोई और उसके साथ था। युवक पैदल वहां कैसे पहुंचा, वहां यहां क्या करने आया था आदि सवाल पुलिस और परिवार के लिए अनसुलझे हैं। पर, हादसे के बाद शव को घंटों रौंदते रहने की घटना ने हाईवे पर चौकसी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed