सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए विंग कमांडर पृथ्वी: मासूम बेटा-बेटी ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, रो पड़ी ताजनगरी

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan cremated with full military, state honours in Agra
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

भारत माता की जय..., जब तक सूरज-चांद रहेगा, पृथ्वी तुम्हारा नाम रहेगा..., पृथ्वी सिंह अमर रहें... के जयघोषों के बीच ताजनगरी ने अपने जांबाज विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को अंतिम विदाई दी। शनिवार दोपहर को तकरीबन ढाई बजे ताजगंज मोक्षधाम पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व अंत्येष्टि स्थल पर वायु सेना ने उन्हें गार्ड ऑफ होनर दिया। आठ साल के मासूम बेटे व 12 साल की बेटी ने शहीद पिता पृथ्वी सिंह को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंखें भर आईं।  





विंग कमांडर पृथ्वी सिंह दयालबाग के सरन नगर के रहने वाले थे। सीडीएस बिपिन रावत के साथ वह भी बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए थे। तीन दिन बाद उनका पार्थिव शरीर आगरा लाया गया। परिवार के लोगों ने बताया कि डीएनए जांच के चलते पार्थिव शरीर आने में देरी हुई। सरन नगर स्थित शहीद के घर से एमजी रोड होते हुए अंतिम यात्रा निकाली गईं, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, पृथ्वी सिंह अमर रहे के उद्घोष गूंजते रहे।

Trending Videos
Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan cremated with full military, state honours in Agra
एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी शहीद को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। यहां केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, एयर कमांडिंग ऑफिसर एओआईसी एसके वर्मा व पैरा कमांडो और स्पेशल फोर्सेज के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान तमाम पुलिस प्रशासन सेना के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan cremated with full military, state honours in Agra
शहीद के अंतिम दर्शन के लिए सरन नगर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
खेरिया एयरपोर्ट से शहीद पृथ्वी का पार्थिव शरीर फूलों से सजे सैन्य वाहन में एमजी रोड होते हुए सरन नगर स्थित घर लाया गया। वीर शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भगवान टॉकीज चौराहे से लेकर दयालबाग रोड तक सैकड़ों लोग कतार में खड़े थे। हर व्यक्ति को गर्व महसूस हो रहा था। शहर का लाल मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दे गया। 
Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan cremated with full military, state honours in Agra
शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विंग कमांडर का पार्थिव शरीर पहुंचने से पहले ही सरन नगर में अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुट गए थे। हर शख्स की आंखें नम थीं लेकिन मन में गर्व था। वो अपने जांबाज योद्धा के अंतिम दर्शन करना चाहते थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जैसे शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा, सरन नगर की गलियां भारत माता की जय..., जब तक सूरज-चांद रहेगा, पृथ्वी तुम्हारा नाम रहेगा..., पृथ्वी सिंह अमर रहें... के नारों से गूंज उठीं। 

विज्ञापन
Martyr Wing Commander Prithvi Singh Chauhan cremated with full military, state honours in Agra
पंचतत्व में विलीन हुए शहीद पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

जिस रास्ते से शहीद का पार्थिव शरीर घर पर लाया गया, उस राह पर लोगों ने फूल बिछा दिए। सरन नगर से शहीद पृथ्वी सिंह की अंतिम यात्रा ताजगंज मोक्षधाम के लिए रवाना हुई, जिसमें हजारों लोग उमड़े। ताजगंज मोक्षधाम पर करीब ढाई बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed