{"_id":"5e25710d8ebc3e4b41026edd","slug":"mathura-police-investigation-underway-in-je-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेई हत्याकांड: चार दिन से अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, अब तक ठोस सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई हत्याकांड: चार दिन से अंधेरे में तीर चला रही पुलिस, अब तक ठोस सुराग नहीं
Mon, 20 Jan 2020 03:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jan 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रदीप कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) प्रदीप कुमार की हत्या का खुलासा करने में नाकाम पुलिस कयास पर कयास लगाए जा रही। अब नया कयास यह है कि हो सकता है कि लूट का विरोध करने पर प्रदीप को गोली मारी गई हो। हालांकि इसमें भी कोई सुराग नहीं मिला है। शुरू में पुलिस ने कहा था कि लूट नहीं, हत्या की कोई और वजह हो सकती है।
घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने कयास लगाया कि कहीं किसी बकाएदार से विवाद न हुआ हो। इसमें कुछ नहीं निकला। अंधेरे में तीसरा तीर चलाया आगरा के कागारौल में दो साल पहले जेई के साथ हुई लूट का। इसमें शामिल एक बदमाश आकाश सेवला जाट का रहने वाला है। जेई भी सेवला जाट के थे। इस आधार पर कागारौल में उनके साथ लूट करने वाले गिरोह के सभी बदमाशों की तलाश हुई। इसमें कुछ सुराग न मिला।
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
थाना जमुनापार क्षेत्र के डहरुआ रोड पर चंद्रावलि कोल्ड स्टोर के पास 16 जनवरी की रात प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की 10 टीमें खुलासे में जुटी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा करने की बात भी कही है। पुलिस जेई से लूट की कोशिश करने से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस जांच में यह एंगल भी साथ लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत प्रदीप कुमार के पुत्र व परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
लूट के विरोध पर गोली मारने के कयास के पीछे तर्क है कि 20 मीटर की दूरी पर कोल्ड स्टोरेज और 100 मीटर की दूरी पर इंडेन गैस गोदाम के चौकीदारों ने गोली की आवाज सुनी थी। दोनों चौकीदारों के गेट खोलने की आवाज सुनकर बदमाश भाग खड़े हुए थे। हो सकता है कि कोशिश की हो पर जेई से पर्स, बाइक, लैपटॉप और दो मोबाइल न लूट सके हों। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि तीन एंगलों पर जांच में महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेई प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जेई प्रदीप कुमार की हत्या के विरोध में चल रहे बिजली अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को समाप्त करने के लिए रविवार को शासन और प्रशासन ने ताकत झोंक दी थी, लेकिन नाकाम रहे। बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रखा है। उधर, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने मृतक अभियंता की पत्नी को नौकरी देने का आश्वसन दिया है।