फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली' लिख दी जान, दिल को झकझोर देगी थाईलैंड की युवती की कहानी

Mon, 20 Jan 2020 01:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Jan 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Thailand Girl Wrote Suicide Latter No Money Job and Family
अंचली कासी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित हेरिटेज अपार्टमेंट में मंगलवार को थाईलैंड की युवती की लाश फ्लैट में मिली। अपार्टमेंट के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया। 
Thailand Girl Wrote Suicide Latter No Money Job and Family
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली अंचली कासी (43 साल) अक्टूबर 2018 में भारत आईं थीं। वो स्पा सेंटर में काम करती थीं। हेरिटेज अपार्टमेंट  में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थीं। मंगलवार की सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गई तो अंचली का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
 
Thailand Girl Wrote Suicide Latter No Money Job and Family
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की अंचली ने आत्महत्या कर ली लेकिन पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसने न दूधिया लगा रखा था, न ही पड़ोसियों से वास्ता रखती थी। पड़ोसियों को तब पता चला जब बदबू फैल गई। पुलिस का कहना है कि सर्दी के मौसम में शव से बदबू मौत के कम से कम दो दिन बाद बाहर पहुंची होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thailand Girl Wrote Suicide Latter No Money Job and Family
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड के स्पा सेंटर बंद होने के बाद कई युवतियां बेरोजगार हो गईं हैं। अंचली भी बेरोजगारी का सामना कर रही थी। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी। उसने लिखा है कि नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली। इसलिए मरना चाहती है। पुलिस के लिए इससे ज्यादा हैरानी की बात यह थी कि आसपास के लोग अंचली के बारे में कुछ खास नहीं जानते हैं। पुलिस ने बताया कि वहां एक जगह मकान मालिक का नाम लिखा मिला। यह कोई अभिनंदन हैं। उनका पता नहीं मिला है। आसपास के लोगों ने यह तो बताया कि अंचली ताजगंज के किसी स्पा सेंटर में काम करती थी लेकिन उन्हें उसका नाम नहीं मालूम।

 
विज्ञापन
Thailand Girl Wrote Suicide Latter No Money Job and Family
कमरे में पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
अंचली कासी ने सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है। पुलिस ने इसका हिंदी में अनुवाद कराया। यह इस तरह है, मैं जिंदगी से तंग आ गई हूं, न मेरे पास काम ( जॉब ) है, न पैसा है, न परिवार है, न ही घर है। अब यह दर्द और सहा नहीं जाता, मुझे खेद है, आगरा को प्यार करती हूं, मेरे मृत शरीर को जला देना, मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर देना, ताकि फिर से जन्म न लेना पड़े, मेरी आत्मा को शांति मिल जाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed