फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपहरण की लाइव तस्वीरें: आरोपी दीवार पर चढ़कर घर में घुसे, किशोरी को उठा ले गए, तमाशबीन बनी रही भीड़

Mon, 31 Oct 2022 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Oct 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
miscreants kidnapped minor girl in agra
घर में घुसकर किशोरी को खींच ले गए - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कुछ लोगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी को अपहरण कर लिया। भीड़ तमाशबीन बनी रही। यह दुस्साहसिक मामला ताजगंज क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोपी दीवार चढ़कर घर में घुस गए। किशोरी के परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग जुट गए, लेकिन कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। आरोप है कि युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो 27 अक्तूबर का बताया गया है। 



पुलिस बनी रही लापरवाह: लावारिस में हो गया बेटे का अंतिम संस्कार, दो माह बाद चला पता, मां-बाप हुए बेसुध

miscreants kidnapped minor girl in agra
दीवार पर चढ़कर घर में घुसे थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी को गांव निवासी युवक अरुण परेशान कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि बेटी डर की वजह से घर से भी नहीं निकल पा रही है। घटना वाले दिन आरोपी घर पर आया। उसके साथ रिश्तेदार भी थे। 
miscreants kidnapped minor girl in agra
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आरोपी दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए। विरोध पर परिवार के लोगों को पीटा। गांव के लोग भी जुट गए, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। आरोपी किशोरी को घर से खींच ले गए। परिजन चौकी पर शिकायत करने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants kidnapped minor girl in agra
थाना ताजगंज क्षेत्र का है मामला - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में अरुण उर्फ लाला, लवकुश, रंजीत, महेश, कृष्णा, धर्मेंद्र, रिंकू, रवि, सुदेश, विनय नामजद हैं। 
विज्ञापन
miscreants kidnapped minor girl in agra
आरोपियों ने किशोरी को किया अगवा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। वह आशा ज्योति केंद्र में है। सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता नाबालिग है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed