{"_id":"681c3045845d00b65e047869","slug":"mock-drill-air-force-alert-of-air-raid-lights-were-switched-off-as-soon-as-siren-sounded-people-lay-down-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: वायु सेना से हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही बुझाईं बत्तियां, जमीन पर लेट गए लोग...देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वायु सेना से हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही बुझाईं बत्तियां, जमीन पर लेट गए लोग...देखें तस्वीरें
Thu, 08 May 2025 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 May 2025 01:59 PM IST
सार
Agra Mock Drill: वायु सेना से रात आठ बजे हवाई हमले की चेतावनी मिली। इसके बाद जैसे ही सायरन गूंजने लगे, तो लोग अलर्ट हो गए। बत्तियां बुझा दी गईं और जमीन पर लेट गए।
विज्ञापन
Mock Drill
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Blackout in Agra: वायु सेना से रात 8 बजे हवाई हमले की चेतावनी मिली। रेड सिग्नल होते ही सायरन गूंजने लगे। लोगों ने बत्तियां बुझाईं और जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए। ये नजारा था ऑपरेशन अभ्यास के तहत हुए ब्लैकआउट व सायरन मॉकड्रिल का।
Mock Drill
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन स्थानों पर गूंजे सायरन
एयर रेड वार्निंग के तहत सिविल डिफेंस ने शहर में 15 स्थान चिह्नित किए थे। जहां हैंड मशीनों से सायरन बजाए गए। सायरन कलेक्ट्रेट, मोहनपुरा, नरायच, रुई की मंडी, आईटीआई बल्केश्वर, पानी की टंकी कमला नगर, रावतपाड़ा, सेक्टर-1 आवास विकास कॉलोनी, नरीपुरा, संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक, जयपुर हाउस, भगवान टॉकीज, गुरूद्वारा गुरू का ताल, शिल्पग्राम ताजगंज में बजे।
ये भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका

फिर सक्रिय होगा सिविल डिफेंस
सिविल डिफेंस ने शहर को 6 वार्डों में बांट रखा है। कागजों में 700 वार्डन हैं। लेकिन, धरातल पर 200 से ज्यादा सक्रिय नहीं। इस निष्क्रियता पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस को फिर सक्रिय किया जाएगा। नए लोगों को जोड़कर प्रशिक्षित किया जाएगा। सिविल डिफेंस की स्थापना भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: यह है देश का पहला दिव्यांग फ्रेंडली रेलवे स्टेशन...लेकिन सुविधाओं पर ताले, ये तस्वीरें कर देगीं हैरान

युद्ध के लिए बनेगा एक्शन प्लान
यह तो मॉकड्रिल थी। सोचिए यदि वास्तव में युद्ध छिड़ जाए तो क्या होगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने एक प्लान बनाने की बात कही है। इस एक्शन प्लान में आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं के अलावा अस्पताल, बेड और चिकित्सकों के साथ पुलिस, प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों की भूमिका तय होगी। प्लान को आकस्मिक आपातकाल की स्थिति में लागू किया जा सकेगा।

मॉक ड्रिल: सायरन बजा
ताजमहल पर भी खतरे को देखते हुए मॉक ड्रिल किया। शाम को 7 बजे एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया। सायरन बजते ही सभी सक्रिय हो गए। पर्यटकों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर लेकर गए। घायल को स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल पहुंचाया।