फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: आगरा में 71 साल की फूलन देवी ने जीती कोरोना से जंग, 24 घंटे में 707 मरीज हुए ठीक

Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
more than seven hundred corona patients recover in last 24 hours in Agra
अस्पताल स्टाफ को दिया 11 हजार रुपये के चेक - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में श्रेष्ठ प्रधान का पुरस्कार जीत चुकीं गांव विजयगढ़ी की 71 वर्षीय फूलन देवी ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के कोविड हॉस्पिटल से घर लौटने पर उनके हौसले को कोरोना वारियर्स ने भी सलाम किया। वहीं स्वास्थ्य टीम के सेवाभाव से प्रभावित हुई फूलन देवी ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा को 11 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया। 

more than seven hundred corona patients recover in last 24 hours in Agra
फूलन देवी - फोटो : अमर उजाला
विजयगढी गांव के पूर्व प्रधान होतम सिंह परिहार की 71 वर्षीय पत्नी फूलन देवी 1995 से 2005 तक प्रधान रहीं। इस दौरान उन्हें जिले की श्रेष्ठ महिला प्रधान का पुरस्कार भी मिला था। रोजाना गिलहरी, चिड़ियों को भोजन कराने वाली फूलन देवी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बाह सीएचसी के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 
more than seven hundred corona patients recover in last 24 hours in Agra
फूलन देवी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कोरोना की जंग जीतकर घर लौटी फूलन देवी ने गरीब कोविड मरीजों के इलाज के लिए 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें घर रवाना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने तालियां बजाकर फूलन देवा को विदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
more than seven hundred corona patients recover in last 24 hours in Agra
बेलनगंज बाजार में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
जिले में 30 अप्रैल की रात से लॉकडाउन है। लोग घरों में हैं। देहरी नहीं लांघी तो बुधवार को संक्रमण की कड़ी टूटती नजर आई। 21 दिन बाद सबसे कम 205 नए मरीज मिले हैं। 707 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। वहीं तीन संक्रमितों ने दम तोड़ा है। मृतक संख्या 285 हो गई है।
विज्ञापन
more than seven hundred corona patients recover in last 24 hours in Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
अंतिम बार 13 अप्रैल को 197 मरीज मिले थे। इसके 21 दिन बाद बुधवार को संक्रमण की रफ्तार में कमी आई। 205 नए मरीज मिले हैं। 3127 एक्टिव केस के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 22619 हो गया है। जिनमें 19207 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में शहर में लोगों ने संयम बरता है। संक्रमण की कड़ी टूट रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed