फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा प्रशांत यादव हत्याकांड : आरोपी के भाई का कोर्ट में बयान दर्ज, जल्द लगेगी चार्जशीट

Fri, 07 May 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 07 May 2021 12:09 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक थाना खंदौली के गांव नहर्रा में दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच 24 मार्च को पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Up Police Si Prashant Yadav Murder Case Charge Sheet Will Soon Against Murder Accused
शहीद दरोगा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना खंदौली के गांव नहर्रा में हुई दरोगा प्रशांत कुमार यादव हत्याकांड के केस में पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ के भाई शिवनाथ के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्होंने बयानों में घटना के संबंध में जानकारी दी है। पुलिस अब केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक थाना खंदौली के गांव नहर्रा में दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच 24 मार्च को पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था। विश्वनाथ आलू से आधा हिस्सा मांग रहा था। सुबह विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। शाम को एक बार फिर विश्वनाथ खेत पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहा था। उसके हाथ में तमंचा भी था। 

 
Up Police Si Prashant Yadav Murder Case Charge Sheet Will Soon Against Murder Accused
दरोगा का हत्यारोपी विश्वनाथ और प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव एक सिपाही के साथ पहुंचे थे। तमंचा देखकर प्रशांत यादव विश्वनाथ को पकड़ने के लिए दौड़े थे। तभी विश्वनाथ ने गोली चला दी थी, जिसमें प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। तत्कालीन एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 
Up Police Si Prashant Yadav Murder Case Charge Sheet Will Soon Against Murder Accused
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
27 मार्च की शाम को जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर विश्वनाथ को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शिवनाथ से झगड़ा होने पर ही विश्वनाथ तमंचा लेकर आया था। इसलिए केस में शिवनाथ अहम गवाह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Police Si Prashant Yadav Murder Case Charge Sheet Will Soon Against Murder Accused
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शिवनाथ के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने बयान का अवलोकन कर लिया है। उन्होंने घटना के बारे में बयान दिया है। अब पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी।
विज्ञापन
Up Police Si Prashant Yadav Murder Case Charge Sheet Will Soon Against Murder Accused
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाई से झगड़े के बाद विश्वनाथ ने बुलाए थे बदमाश 
आगरा पुलिस की छानबीन में पता चला है कि विश्वनाथ की हाथरस के विधिपुर में ससुराल है। विधिपुर के दो बदमाश हाल में ही जेल से छूटे हैं। विश्वनाथ की दोनों बदमाशों से पहचान है। बदमाश उसके घर भी आते थे। पुलिस को पता चला है कि यह बदमाश दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या वाले दिन भी गांव में आए थे। आशंका है कि उसने इन बदमाशों को भाई शिवनाथ पर हमले के लिए बुलाया होगा। मगर, उससे पहले ही दरोगा पहुंच गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed