फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति का घमासान: मैनपुरी में मुलायम की भतीजी ने पुनर्मतगणना के लिए दायर की याचिका

Wed, 09 Jun 2021 06:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Niece Petition Filed For Recounting
मुलायम सिंह यादव और उनकी भतीजी संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में घिरोर विकासखंड के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारने वाली संध्या यादव ने जिला जज की कोर्ट में पुनर्मतगणना के लिए याचिका दायर की है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। न्यायालय ने निर्वाचन अधिकारी से मामले में विस्तृत आख्या मांगी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की बहन संध्या यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ओर से घिरोर ब्लॉक के वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उन्हें सपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने हराया है। चुनाव हारने के बाद संध्या यादव ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था। अब उन्होंने जिला जज की कोर्ट में पुनर्मतगणना कराने के लिए याचिका दायर की है। मंगलवार को याचिका पर सुनवाई की गई। याचिका की सुनवाई कर रही कोर्ट ने याचिका का निस्तारण करने के लिए निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत आख्या मांगी है। 

Mulayam Singh Yadav Niece Petition Filed For Recounting
जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की ओर से लड़ा चुनाव 
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने इस बार चुनाव भाजपा की ओर से लड़ा है। पूर्व में उन्होंने सपा की ओर से चुनाव लड़ा था। संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव के भाजपा में शामिल होने पर सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
Mulayam Singh Yadav Niece Petition Filed For Recounting
सदर विधायक राजकुमार यादव और संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला
अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा ने संध्या को समर्थन देकर उनकी कुर्सी बचाई थी। इसके बाद संध्या यादव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Niece Petition Filed For Recounting
मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला
संध्या यादव के पति अनुजेश यादव का कहना है कि मतगणना में कुछ अनियमितता बरती गई हैं। इसी आधार पर पुनर्मतणना के लिए याचिका दी गई है। अब अदालत के फैसले का इंतजार है। 
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Niece Petition Filed For Recounting
संध्या यादव और विजयी प्रत्याशी प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
सात प्रत्याशी थे मैदान में 
भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या यादव घिरोर ब्लॉक के वार्ड 18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी थीं। इस वार्ड से कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। सपा समर्थित प्रमोद कुमार ने भाजपा समर्थित संध्या यादव को 1907 वोटों से पराजित किया है। प्रमोद कुमार को 7905 तथा संध्या यादव को 5998 वोट मिले। अभिलाख यादव को 2320, माखन सिंह को 1692, प्रवेश को 439,  विजय पाल सिंह 429, ऋषि कुमार को 370 वोट मिले।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed