फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder in Marriage: एटा में दुल्हन की बहन की हत्या के बाद पुलिस की मौजूदगी में पड़े फेरे, गमगीन माहौल में हुई विदा

Sat, 11 Jun 2022 08:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
Murder in Marriage after murder of bride sister in Etah marriage took place in presence of police
Murder in Marriage - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुरा में में शनिवार सुबह शादी समारोह में वर पक्ष पर रंग डालने की बात पर बवाल हो गया। फायरिंग में दुल्हन की बड़ी बहन की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। वहीं लाठी-डंडों के प्रहार से नौ और लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। अधिकांश बराती वहां से भाग निकले। परिवार और खास लोग ही बचे थे। पुलिस की मौजूदगी में वर-कन्या के फेरे पड़वाए गए। गमगीन माहौल में विदा हुई। शादी वाले घर में इस घटना से मातम छा गया। 



फर्दपुरा के राधेश्याम की पुत्री ललिता के शादी समारोह में शनिवार सुबह सात बजे मंडप में कन्यादान का कार्यक्रम चल रहा था। बरात फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहरुपुर सैजू से आई थी। इसी दौरान कन्या पक्ष के लोगों ने रंग डालने के लिए कहा, तो बरातियों ने मना कर दिया। इसके बाद भी वहां मौजूद फर्दपुरा के कुछ लोग अड़ गए और विवाद हो गया। देखते ही देखते गांव के लोग लाठी-डंडे और तमंचे लेकर आ गए। बरातियों से मारपीट करने लगे। कन्या पक्ष के लोगों ने बीचबचाव किया, तो किसी ने फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन की बड़ी बहन सुधा की दाईं आंख में जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक गोली दुल्हन के फूफा रविंद्र को पीठ में लगी।

Murder in Marriage after murder of bride sister in Etah marriage took place in presence of police
शादी वाले घर में लगा मंडप - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह करीब सात बजे हुए इस बवाल के बाद जसरथपुर सहित अलीगंज और नायगांव थाने का पुलिसबल वहां पहुंच गया। कुछ देर पहले तक जिस घर में शादी की खुशियां और हंसी-ठिठौली चल रही थी, वहां अब चीत्कार और करुण क्रंदन मचा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिशें देकर कई लोगों को पकड़ लिया। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की ही मौजूदगी में फेरे व अन्य रस्में औपचारिक ढंग से पूरी कराई गईं।

Murder in Marriage after murder of bride sister in Etah marriage took place in presence of police
परिजनों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

थाने में दुल्हन के भाई सुनील ने गांव के जय सिंह उर्फ पप्पू सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों का उल्लेख किया है। बताया कि आरोपी की फायरिंग में बहन सुधा की मौत हो गई। जबकि फूफा रविंद्र गोली लगने से घायल हुए। इनके अलावा श्यामपाल, प्रदीप, अनूप, सुनील, सत्यदेव, राधेश्याम, विपिन, राहुल, प्रदीप भी घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार निगम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Marriage after murder of bride sister in Etah marriage took place in presence of police
घटना के बाद गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि राधेश्याम मूल रूप से गंडुआ थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है। यहां अपनी ससुराल में रहने लगा था। ससुर के कोई लड़का नहीं था, राधेश्याम की पत्नी पुष्पा के नाम पूरी संपत्ति कर दी थी। 

विज्ञापन
Murder in Marriage after murder of bride sister in Etah marriage took place in presence of police
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

 राधेश्याम के छोटे भाई प्रदीप ने बताया कि भाभी के चचेरे-तहेरे भाइयों आदि को यह बात खटकती थी। इसको लेकर वह मनमुटाव मानने लगे थे। शनिवार को मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed