सब्सक्राइब करें

नवोदय छात्रा की मौत का मामला: आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं टीमें, मैनपुरी में एसआईटी ने डाला डेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Dec 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
navodaya vidyalaya girl murder case sit stay in karhal for arresting main accused
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला

नवोदय छात्रा की मौत मामले में पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेजने के बाद एसआईटी अब अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पूरी टीम अब करहल स्थित विशिष्ट अतिथि गृह में डेरा जमाए हुए है। सूत्रों की मानें तो तत्कालीन प्रधानाचार्य को जेल भेजने के बाद अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव भी बढ़ा है। नवोदय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने व अन्य धाराओं के तहत सोमवार को एसआईटी पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर को जेल भेज चुकी है। टीम द्वारा जांच में जो मुल्जिम सामने आए हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर टीमें लगातार प्रयास में जुटीं हैं। जिला मुख्यालय के बाद अब एसआईटी ने करहल स्थित विशिष्ट अतिथि गृह में डेरा जमा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट की तारीख नजदीक है, ऐसे में अब दुष्कर्म के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर भी टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। 

Trending Videos
navodaya vidyalaya girl murder case sit stay in karhal for arresting main accused
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : अमर उजाला
निलंबित पुलिसकर्मी की हो सकती है बर्खास्तगी
एसआईटी जहां नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर कोर्ट के सख्त रुख के बाद मामले में तत्कालीन तीन अधिकारी और विवेचक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पूर्व में की जा चुकी है। सूत्रों के अनुसार मामले में एक जांच आईजी आगरा द्वारा भी की जा रही है। इसमें संभवत: निलंबित पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी भी हो सकती है। हालांकि इस तरह की किसी जांच को लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
navodaya vidyalaya girl murder case sit stay in karhal for arresting main accused
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

नवोदय की घटना का खुलासा हो
ब्राहमण चेतना परिषद की महिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष रजनी पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। उन्होंने कहा कि नवोदय छात्रा घटना के संबंध में एसआईटी ने नवोदय की पूर्व प्रधानाचार्या को तो  गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन इसका पूरा खुलासा होना चाहिए। एसआईटी को सभी आरोपियों को जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवोदय की घटना के बाद से छात्रा का परिवार न्याय पाने के लिए दर-दर भटका है। नवोदय घटना का सही तरीके से खुलासा होने पर ही छात्रा के परिवार को न्याय मिल सकेगा। मीनू मिश्रा, सुषमा कुमारी, सर्वेश कुमारी, संध्या देवी, प्रगति कुमारी, रेनू शुक्ला मौजूद रहीं। संवाद 
 

navodaya vidyalaya girl murder case sit stay in karhal for arresting main accused
मैनपुरी: जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंची फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला 
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को कक्षा 11 की छात्रा की रहस्यमत तरीके से मौत हो गई थी। घटना के वक्त भोगांव थाने में तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन और दो छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
 
विज्ञापन
navodaya vidyalaya girl murder case sit stay in karhal for arresting main accused
मैनपुरी: नवोदय विद्यालय में पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
मृतक छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई थी, इसी के तहत एफआईआर में दुष्कर्म की धारा को भी शामिल किया गया था। उक्त मामले को पूर्व में जांच के दौरान आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धाराओं में मामला तरमीम कर दिया गया था।
मैनपुरी छात्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नवोदय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर गिरफ्तार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed