फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिम्मतवाली प्रीता: मां का दर्द नहीं देख सकी नौ साल की बेटी, इलाज के लिए खुद अस्पताल लेकर पहुंची, भाई का भी रख रही ख्याल

Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine Year Old Giel Reahed Hospital For Sick Mother Treatment And Take Care Of Brother
बीमार मां के साथ बच्ची और बेटा - फोटो : अमर उजाला

दोपहर एक बजे। जिला अस्पताल की ओपीडी में एक बच्ची पहुंची और चिकित्सकों के कक्ष की ओर मां को बचाने की गुहार लगाने लगी। भीड़ जुट गई। बच्ची चिकित्सकों को ओपीडी के गेट पर दर्द से कराहती 32 वर्षीय कैला देवी के पास लेकर पहुंची। महिला का इलाज शुरू किया गया। नौ साल की प्रीता ने बताया कि मां दर्द से रो रही थीं तो वह उनको और छोटे भाई को अस्पताल ले आई। हिम्मतवाली प्रीता...की दिनभर अस्पताल में चर्चा रही। रावली क्षेत्र की मोर गली निवासी कैला देवी प्रजापति को रीढ़ की हड्डी में समस्या है। पति पिछले साल परिवार को छोड़कर चला गया। किराए के कमरे में दो बच्चों के साथ रहती हैं। सब्जी-फल का ठेला लगाकर पालन पोषण करती थीं। अक्तूबर में रीढ़ की हड्डी में तकलीफ बढ़ी तो ठेला लगाना बंद हो गया। बीमार होने से कैला देवी राशन की दुकान पर नहीं जा पातीं। बॉयोमैट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं लग पाने से राशन भी बंद हो गया। आसपास के लोगों की सहायता से किसी तरह खाना मिल पाता है। ऐसे में घर के काम और सात साल के छोटे भाई को संभालने और मां की देखभाल की जिम्मेदारी नौ साल की प्रीता के कंधों पर आ गई।

Nine Year Old Giel Reahed Hospital For Sick Mother Treatment And Take Care Of Brother
अस्पताल में मां के साथ बेटी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की दोपहर को मां कैला देवी और छोटे भाई के साथ प्रीता साईं की तकिया स्थित जिला अस्पताल पहुंची। यहां ओपीडी में उसने चिकित्सकों से मां की हालत खराब होने के बारे में बताया। बच्ची के मां की सहायता के लिए पुकार पर भीड़ इकठ्ठा हो गई। चिकित्सा अधीक्षक अशोक अग्रवाल भी सूचना पर पहुंच गए। 
 
Nine Year Old Giel Reahed Hospital For Sick Mother Treatment And Take Care Of Brother
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा अधीक्षक ने पूछा तो प्रीता ने बताया कि मां को दर्द हो रहा है। उनको खून चढ़वा दीजिए। तत्काल व्यवस्था की गई। जांच के बाद उनके कैला देवी को खून चढ़ाया गया। शाम चार बजे कैला की हालत में सुधार आया। इस दौरान कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बच्चों के लिए फल और खाने की अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराईं। आर्थिक सहायता की पेशकश की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nine Year Old Giel Reahed Hospital For Sick Mother Treatment And Take Care Of Brother
मां का ध्यान रखती बेटी - फोटो : अमर उजाला
भाई को पढ़ाती हूं, खाना भी बना लेती हूं
नौ साल की प्रीता खुद कक्षा चार में पढ़ती है। दो साल छोटा भाई कक्षा दो में पढ़ता है। मां बीमार हैं तो देखभाल की जिम्मेदारी प्रीता पर है। बच्ची बोली कि वह अपने भाई को पढ़ाती भी है। घर में मां की देखरेख करती है। खुद खाना भी बना लेती है। मां को दर्द हो रहा था तो वह उनको अस्पताल ले आई।
विज्ञापन
Nine Year Old Giel Reahed Hospital For Sick Mother Treatment And Take Care Of Brother
आगरा का जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
इलाज शुरू कर दिया है
महिला काफी बीमार है। उसके शरीर में खून की कमी हो गई है। खून चढ़वाया है। बाकी इलाज का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। बच्ची बहुत हिम्मतवाली है। - अशोक अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed