फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव 2022: युवती ने पूछा- आप स्मार्टफोन-स्कूटी देंगी कैसे करूं भरोसा, प्रियंका गांधी ने दिया यह जवाब

Thu, 30 Dec 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi interacted with girls in firozabad
प्रियंका गांधी ने नारी शक्ति से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति से संवाद किया। इस दौरान युवती श्वेता सिंह ने सवाल किया कि आप इंटर पास करने पर स्मार्ट फोन एवं ग्रेजुएशन के बाद स्कूटी देंगी यह मैं कैसे भरोसा करूं। प्रियंका गांधी बोली भरोसा तो करना पड़ेगा। मैंने शक्ति विधान बनाया है गारंटी कार्ड दूंगी। ताकि आपको उसमें जो वादे हैं उनको पूरा करूंगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इन सभी से निजात पाने के लिए आप को खुद की शक्ति पहचाननी होगी। कांग्रेस ने आपको मौका दिया है। कांग्रेस ने चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस महिलाओं के हक की बात करेगी। हर घर में महिलाएं हैं यदि वह चाहें तो प्रदेश एवं देश की राजनीति की दिशा बदल सकती हैं। 

Priyanka Gandhi interacted with girls in firozabad
प्रियंका गांधी ने नारी शक्ति से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

नारी शक्ति संवाद में प्रीतमपाल ने कहा कि मुझे भरोसा है कि आपकी सरकार बनी तो फ्री में रसोई गैस सिलिंडर देने के साथ स्मार्ट फोन, स्कूटी देंगी। बेटियों के लिए इंटर एवं डिग्री कॉलेज बनवाएंगी। इससे निश्चित ही लाभ मिलेगा। करहल से आई साइना ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि महिलाओं की जो हालत है उसमें सुधार की पहल करें यही मेरी मांग है। 

Priyanka Gandhi interacted with girls in firozabad
महिलाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता रीना कुशवाह ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग होने के बाद आए दिन वकीलों को निशाना बनाया जाता है इनके हित में काम होना चाहिए। बरनाहाल से आई आकांक्षा बोली मैं एक खिलाड़ी हूं, गांव में खेलने का मैदान नहीं होने से दिक्कत है। बेटियां खेलकूद का सामान होने पर बहुत आगे बढ़ सकती हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि बेटियां आगे बढ़ सकें। प्रियंका गांधी ने कहा सरकार बनने पर महिलाओं को उनका हक दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi interacted with girls in firozabad
प्रियंका गांधी ने सारिका के घर पी चाय - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज जा रहा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला नगला तुरकिया में रुक गया। इसके बाद प्रियंका हाईवे से करीब सौ मीटर अंदर गली में रहने वालीं दलित महिला सारिका के घर पहुंचीं। उन्होंने सारिका से कहा कि मैं प्रियंका गांधी हूं तो यह सुनकर सारिका दंग रह गईं। प्रियंका गांधी सहजता के साथ उसी के पास पड़े पटा पर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने चूड़ी झलाई के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi interacted with girls in firozabad
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि गैस तो बहुत महंगी है। सारिका बोली दीदी क्या करूं बच्चों को पालने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। पति राजू कारखाने में काम करते हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा को चाय बनाकर पिलाई। चाय पीने के बाद उन्होंने सारिका को अपना नंबर देने के साथ ही कहा कि मेहनत करो और हम महिलाओं के हित में काम करेंगे। करीब आधा घंटे तक रुकने के बाद वह चलीं गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed