देश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सरकार ने भले ही रात्रि कर्फ्यू लगा दिया हो, लेकिन लोगों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। दिन में बाजार में भीड़ लगी रहती है, तो वहीं लोग न तो बसों में यात्रा करते समय सावधानी बरत रहे हैं और न हीं ट्रेनों में। बैंकों का भी यही हाल है। लोगों की यह लापरवाही कभी भी जिले के लिए तीसरी लहर का वाहक बन सकती है।
{"_id":"61d3ed150607cf29d2627ed8","slug":"no-corona-virus-guideline-follow-in-kasganj-district","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ते कारोना संक्रमण के बीच लापरवाही: कासगंज के बाजार में भीड़ बेकाबू, क्या करेगा रात्रि कर्फ्यू, बसों-ट्रेनों में भी यात्री 'बेपरवाह'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते कारोना संक्रमण के बीच लापरवाही: कासगंज के बाजार में भीड़ बेकाबू, क्या करेगा रात्रि कर्फ्यू, बसों-ट्रेनों में भी यात्री 'बेपरवाह'
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में बिना मास्क के लोग
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
कोरोना प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
इंडियन बैंक में दोपहर 12.55 बजे बड़ी संख्या में ग्राहक अपने काम काज के लिए पहुंचे हुए थे। कुछ ग्राहक बैठे हुए भी थे। महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बैंक में नजर आई, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग तक नजर नहीं आई।

बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
नदरई गेट बाजार में उमड़ी रही भीड़
नदरई गेट क्षेत्र में लगे सोमवार बाजार में दोपहर 1.15 बजे बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे हुए थे। बाजार में लगे फड़ो पर ग्राहकों का हुजूम लगा हुआ था, न तो दुकानदार ही मास्क लगाए हुए थे और न ही ग्राहक। बड़ी संख्या में बाजार में आवागमन करते लोग भी बेपरवाह थे।

रोडवेज बस में बिना मास्क के सवारियां
- फोटो : अमर उजाला
बिना मास्क के बस में सवार थे यात्री
रोडवेज बस स्टेंड पर दोपहर 1.35 बजे दिल्ली, अलीगढ़, मार्गों के लिए जाने वाली बसें खड़ी हुईं थी। इनमें सफर करने के लिए यात्री सवार थे, लेकिन इन यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था। बस स्टैंड परिसर में भी यात्री बिना मास्क के ही बस के इंतजार में खड़े थे। इनको कोई टोकने वाला नहीं था।

कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खतरे से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहद जरूरी है। घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्यलगाएं। बाजार से घर पहुंचने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ