फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म कांड: ब्लैकमेल कर गर्भवती विवाहिता से की थी 'दरिंदगी', विरोध पर पति को पीटा

Sat, 03 Apr 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
one more accused arrested in pregnant woman sexual assault case in agra
सामूहिक कांड का आरोपी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के जंगल में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी योगेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। योगेश ने पुलिस को कई जानकारियां दी हैं। पुलिस को बताया कि पति-पत्नी को जबरन जंगल में ले गए थे। वे उन्हें प्रेमी-प्रेमिका समझ रहे थे। उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींचने के बाद ब्लैकमेल किया। इसके बाद विवाहिता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के पति की बेरहमी से पिटाई की थी।

one more accused arrested in pregnant woman sexual assault case in agra
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को पीड़िता पति के साथ मायके जा रही थी। झरना नाला के पास तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद पीड़िता और उसके पति को जंगल में ले जाकर मारपीट की थी। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाए थे। मामले में गौरीशंकर, मोनू और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

one more accused arrested in pregnant woman sexual assault case in agra
आरोपी गौरीशंकर - फोटो : अमर उजाला
आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। शुक्रवार को आरोपी योगेश कुमार को वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
one more accused arrested in pregnant woman sexual assault case in agra
आरोपी योगेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोले-प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे। 
विज्ञापन
one more accused arrested in pregnant woman sexual assault case in agra
सांकेतिक तस्वीर

आरोपियों ने पति-पत्नी को निर्वस्त्र कराकर जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचे। वीडियो भी बनाया। पति ने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट की। उनसे कहा कि वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इससे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को दिखाकर ही तीनों आरोपियों ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति की पिटाई लगाई। इससे विवाहिता डर गई। आरोपियों ने उसके रुपये, कुंडल लूट लिए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पति-पत्नी को बाहर नहीं जाने दिया। उनसे कहा कि पहले वो बाहर जाएंगे। इसके बाद ही दोनों को बाहर आने के लिए बोला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed