फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा श्री पारस अस्पताल: स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस किया निलंबित, जानिए डीएम और संचालक ने क्या कहा

Wed, 09 Jun 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Paras Hospital License Suspended By Health Department
पारस अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा स्वास्थ्य विभाग ने श्री पारस अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए विभाग ने दो सदस्यीय एक आंतरिक कमेटी भी बनाई है। दो दिन में जांच पूरी करने का समय दिया है। वहीं भगवान टॉकीज स्थित श्री पारस अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के दौरान दमघोंटू मॉकड्रिल को लेकर मचे घमासान पर जिलाधिकारी और अस्पताल प्रबंधन आमने-सामने हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं थी। जबकि अस्पताल संचालक डॉ. अरिन्जय जैन ने कहा कि ऑक्सीजन इतनी भी पर्याप्त नहीं थी कि सभी गंभीर मरीजों को  आपूर्ति हो पाती। ऐसे में प्रशासन के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कथित तौर पर 22 मरीजों की मौत के मामले में अस्पताल का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संचालक को नोटिस दिया है। मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती और एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन को जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनसे दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Paras Hospital License Suspended By Health Department
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने कहा-अस्पताल में रिजर्व 20 सिलिंडर से हो सकती थी तीन से चार घंटे तक आपूर्ति
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं थी। जबकि अस्पताल संचालक डॉ. अरिन्जय जैन ने कहा कि ऑक्सीजन इतनी भी पर्याप्त नहीं थी कि सभी गंभीर मरीजों को  आपूर्ति हो पाती। ऐसे में प्रशासन के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Paras Hospital License Suspended By Health Department
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन के मुताबिक श्री पारस अस्पताल में तीन दिन 25 से 27 अप्रैल तक 387 सिलिंडर भेजे गए। इतने सिलिंडर वहां भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त थे। इससे पहले और बाद में भी पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। डीएम के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल में कोई मौत नहीं हुई थी। इसके अलावा अस्पताल में 20 रिजर्व सिलिंडर थे। जिनसे तीन से चार घंटे तक आकस्मिक स्थिति में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकती थी। अस्पताल में भर्ती रात में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Hospital License Suspended By Health Department
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डीएम के इस जवाब पर डॉ. अरिन्जय जैन ने कहा कि जो मरीज 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन फ्लो पर भर्ती थे उनके लिए ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं थी। हमें 200 सिलिंडर की जरूरत के सापेक्ष 110 सिलिंडर मिले। मुझे मेरे वेंडर ने बताया कि मोदी नगर और अन्य जगह प्लांट ड्राई हो गए हैं। उसी बात को मैंने वीडियो में कहा। डॉ. अरिन्जय जैन ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कराए। हम सहयोग को तैयार है। उन्होंने अस्पताल को सील करने पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
Paras Hospital License Suspended By Health Department
पारस हॉस्पिटल का मामला - फोटो : अमर उजाला
श्री पारस अस्पताल को सिलिंडर की आपूर्ति
- 25 अप्रैल : 149 सिलिंडर - 20 सिलिंडर रिजर्व
- 26 अप्रैल : 121 सिलिंडर - 15 सिलिंडर रिजर्व
- 27 अप्रैल : 117 सिलिंडर - 16 सिलिंडर रिजर्व
- 28 अप्रैल : 135 सिलिंडर - 18 सिलिंडर रिजर्व
(प्रशासन से जारी रिपोर्ट)

आगरा के पारस अस्पताल का मामला: क्या है 22 मरीजों के दम घुटने का सच, यहां पढ़ें पूरी दास्तान

मौतों के बाद एक्शन में प्रशासन: आगरा का पारस अस्पताल सील, मालिक पर केस दर्ज

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed