{"_id":"62c54a27e4b6c3464f689727","slug":"pinahat-double-murder-police-did-not-identified-miscreants-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Double Murder: तीन दिन बाद भी बदमाशों की पहचान नहीं, एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Double Murder: तीन दिन बाद भी बदमाशों की पहचान नहीं, एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिनाहट में दोहरे हत्याकांड का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले के पिनाहट कस्बा के मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की हत्या और लूट के मामले में मंगलवार को पुलिस को एक और सीसीटीवी फुटेज मिला। इसमें बदमाश वारदात के बाद राजाखेड़ा की ओर जाते नजर आ रहे हैं। दो बाइक पर पांच बदमाश सवार हैं। उधर, पुलिस तीन दिन बाद भी फुटेज में नजर आए बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी है।
व्यापारी दंपती की शनिवार की रात को घर में हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे ने घर से 15 लाख रुपये, 15 लाख रुपये के जेवर लूटे जाने की तहरीर दी है, जिसके आधार पर पिनाहट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ती टीमें गठित की हैं। सबसे पहले पुलिस टीमों ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इसमें पुलिस को पांच संदिग्ध बदमाश दिखे। पुलिस की टीमें इन संदिग्धों की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
2 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर लगे एक और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सामने आया। इसमें दो बाइक पर पांच संदिग्ध आते नजर आ रहे हैं। पुलिस का अंदाजा है कि बदमाशों के साथी बाहर इलाके में खड़े हुए थे। यह माल लेकर चले गए। पांच बदमाश पैदल जाते दिख रहे हैं। ऐसे में बदमाशों की संख्या 10 हो सकती है। बाइक से आने वाले बदमाश राजाखेड़ा के मार्ग पर गए। इस पर टीम को रवाना किया गया है। क्षेत्राधिकारी पिनाहट रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट में व्यापारी दंपती की हत्या से कारोबारियों में डर है। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडल मंत्री राजेश गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मोहल्लों में पुलिस की पिकेट और गश्त बढ़ाई जाए। वारदात का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट के मोहल्ला मार में व्यापारी दंपती की हत्या और लूट की गई। संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। बाह में नौ मार्च को सुरेश चंद्र गुप्ता के जीजा उमेश पैंगोरिया की पत्नी कुसमा देवी और बेटी सविता गुप्ता की हत्या और लूट हुई थी। पिनाहट में भी इसी तरह हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बाह की घटना के चश्मदीद अनुज ने कहा कि उनके घर में भी ऐसे ही नकाबपोश बदमाशों ने वारदात की थी। हालांकि वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
पिनाहट में दोहरे हत्याकांड का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट के मेघराज, फिरोजाबाद के रामवीर, एत्मादपुर के राजेश और डौकी के सुनील को जेल भेजा था। चश्मदीद तक को बदमाश न दिखाए जाने पर उमेश पैंगोरिया और उनके बेटों ने खुलासे पर सवाल उठाए थे। उमेश पैंगोरिया ने बताया कि पिनाहट की घटना के बदमाशों के पकडे़ जाने पर कई राज सामने आएंगे। उनके घर में पड़ी डकैती की सच्चाई भी सामने आ सकती है। बाह के चेयरमैन सुनील बाबू ने कहा कि बाह के बाद पिनाहट में हुई लूट और हत्या की वारदात से व्यापारी समाज डर गया है
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।