{"_id":"62222b66871cc270b67eac9b","slug":"policeman-s-wife-and-son-died-as-cantor-collides-with-truck-parked-on-agra-gwalior-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा सड़क हादसा: कैंटर में तीन घंटे फंसे रहे सिपाही की पत्नी और बेटे, बाहर निकाला तब तक थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सड़क हादसा: कैंटर में तीन घंटे फंसे रहे सिपाही की पत्नी और बेटे, बाहर निकाला तब तक थम गईं सांसें
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हादसे में मां-बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल पर गुरुवार रात दो बजे तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार खंदौली निवासी सिपाही सतपाल सिंह की पत्नी आंचल और छह साल के बेटे अंशु की मौत हो गई, जबकि सिपाही को भी चोट लगी हैं। मलपुरा पुलिस ने घायल सिपाही और कैंटर चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही ललितपुर से कैंटर में सामान लादकर अपने घर जा रहे थे। कैंटर में सिपाही की पत्नी आंचल और बेटा तीन घंटे तक फंसे रहे। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
सतपाल सिंह खंदौली के नगला अर्जुन के रहने वाले हैं। वह ललितपुर में तैनात हैं। गुरुवार को वो ललितपुर से अपनी पत्नी आंचल और छह वर्षीय बेटे अंशु के साथ घर आ रहे थे। कैंटर में उनका सामान भी था। रात तकरीबन दो बजे ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल के पास कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
Trending Videos
2 of 5
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों की नींद खुल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। घायल सिपाही सत्यपाल सिंह और चालक को अस्पताल भेज दिया। वहीं सिपाही की पत्नी और बेटा कैंटर में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में सिपाही की पत्नी और बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मां-बेटे को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह पांच बजे कैंटर से बाहर निकाला गया। मगर, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसे का कारण
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-2 पर सिकंदरा से लेकर एत्मादपुर क्षेत्र, रामबाग से खंदौली तक, ग्वालियर हाईवे पर कई बाद सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है। कई हादसे सड़क किनारे खड़े वाहनों से टक्कर की वजह से हो चुके हैं। इसके बावजूद राजमार्ग पर वाहनों को खड़ा होने से नहीं रोका जा पा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसे का कारण
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हाईवे के सर्विस रोड पर बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य सर्विस रोड पर खड़े होने से जाम लगता है। वहीं हादसों का भी खतरा बना रहता है। एसपी यातायात अरुण चंद का कहना है कि सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।