फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गर्भवती पत्नी का कत्ल, मासूम बेटी का ब्लेड से रेता गला...इसलिए दी खौफनाक मौत; पति का चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 09 May 2025 07:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 07:16 AM IST
सार

Agra Double Murder: आगरा से पांच माह की गर्भवती पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने हत्या की ऐसी वजह बताई, जिसे जानकर सन्न रह जाएंगे। 

 

विज्ञापन
Pregnant wife murdered innocent daughter's throat slit with a blade horrific death husband's shocking revelati
agra murder case - फोटो : अमर उजाला
Double Murder In Agra:आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई थी।  घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। पुलिस ने हत्या करने के आरोपी अब्दुल रशीद को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तीसरा निकाह किया था। उसे शक था कि पत्नी के किसी और से भी संबंध हैं।


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 9 अप्रैल को शबीना और इनाया के शव घर के अंदर एक कमरे में मिले थे। दुर्गंध आने पर लोगों को पता चला था। केस दर्ज कर अब्दुल रशीद की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार रात बिचपुरी-पथाैली मार्ग पर जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें -  Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका


 
Pregnant wife murdered innocent daughter's throat slit with a blade horrific death husband's shocking revelati
आरोपी अब्दुल रशीद और इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
5 महीने पहले हुआ था निकाह
अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। उसने 8 नवंबर 2024 को शबीना के साथ निकाह किया था। वह उम्र में छोटी थी। उसके पहले पति से बेटी इनाया थी। शबीना की बहन किरावली में रहती है। बहन को 5 अप्रैल को शबीना ने काॅल किया था। खुद को परेशान बताया था। इसके बाद काॅल कट गया था।

 
Pregnant wife murdered innocent daughter's throat slit with a blade horrific death husband's shocking revelati
आरोपी अब्दुल रशीद और शबीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
शबीना के परिजनों ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे। वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। 

ये भी पढ़ें -  UP: वायु सेना से हवाई हमले की चेतावनी, सायरन बजते ही बुझाईं बत्तियां, जमीन पर लेट गए लोग...देखें तस्वीरें


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant wife murdered innocent daughter's throat slit with a blade horrific death husband's shocking revelati
अब्दुल रशीद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ भाग गया था
अब्दुल रशीद ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ भाग गया था। वहां मजदूरी करता था। बाद में काम मिलना बंद हुआ तो खाने को कुछ नहीं बचा। इससे वापस आ गया। उसने बताया कि पत्नी अक्सर फोन पर बात करती थी। खाना भी नहीं बनाती थी। उसे शक था कि शबीना के किसी और व्यक्ति से संबंध हैं।

ये भी पढ़ें -  Sampark Kranti Express: बड़ी साजिश की आशंका...रेलवे ट्रैक पर कहां से आया 20 किलो का पत्थर, CCTV से खुलेगा राज


 
विज्ञापन
Pregnant wife murdered innocent daughter's throat slit with a blade horrific death husband's shocking revelati
शबीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के सिर पर मारे डंडे, ब्लेड से रेता बेटी का गला
 5 अप्रैल को उसका शबीना से झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने डंडे से उसके सिर पर कई प्रहार किए। यह देखकर बेटी चीखने लगी। इस पर घर में रखे ब्लेड से बेटी का गला रेत दिया। कमरे में दोनों के शव बंद कर भाग गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed