फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Etah News: जुगेंद्र सिंह यादव के घर पर लगा नोटिस, सपा नेता पर एक ओर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Sat, 24 Sep 2022 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
preparations for another big action on SP leader Notice placed at Jugendra Singh Yadav's house in etah
जुगेंद्र सिंह यादव, - फोटो : अमर उजाला
मलावन थाने में दर्ज जमीन कब्जाने सहित अन्य मामले में पक्ष रखने के लिए दिया दो दिन का समय दिया गया है। गैंगस्टर एक्ट में जुगेंद्र सिंह और उनके बेटे व भतीजों पर थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी के तहत उनके आवास पर नोटिस चस्पा करते हुए पक्ष रखने के लिए पुलिस ने दो दिन का समय दिया है। जुगेंद्र सिंह यादव अभी फरार चल रहे हैं।

 पुलिस ने दिया दो दिन का समय

एटा में सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेम नगर और गांव अमृतपुर रघुपुर के आवास पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने सपा नेता के साथ उनके बेटे व भतीजों को दो दिन का समय देते हुए थाने में आकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।
preparations for another big action on SP leader Notice placed at Jugendra Singh Yadav's house in etah
नोटिस चस्पा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव सहित उनके बेटे व भतीजों पर मलावन थाने में जमीन कब्जाने सहित अन्य मामले दर्ज हैं। इसी को लेकर शनिवार को मलावन पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर आवास सहित जसथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपुर में नोटिस चस्पा किए। पुलिस ने दो दिन का समय देकर आरोपियों को थाने आकर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
preparations for another big action on SP leader Notice placed at Jugendra Singh Yadav's house in etah
सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित भतीजे डॉ. सुबोध यादव व अन्य परिजन पर जमीन संबंधी कब्जा करने के चार मामले दर्ज हैं। इन मामलों को लेकर शनिवार को सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी और मलावन थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा कोतवाली नगर के प्रेमनगर आवास पर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
preparations for another big action on SP leader Notice placed at Jugendra Singh Yadav's house in etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके बेटे पुष्पेंद्र और भतीजे सुबोध, दीपक पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में प्रेमनगर सहित जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर रघुपर के आवास पर नोटिस चस्पा किए हैं। बताया नोटिस में दो दिन का समय दिया गया है। दो दिन में वह थाने आकर अपना पक्ष रखें।  
विज्ञापन
preparations for another big action on SP leader Notice placed at Jugendra Singh Yadav's house in etah
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

करोड़ों की संपत्ति हो चुकी है जब्त

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जहां पूर्व विधायक जेल में निरुद्घ है। डीएम के निर्देश पर दोनों भाइयों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फरार चल रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed