फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2025: सज गया बकरा बाजार...ड्राइफ्रूट खाते हैं ये बकरे, एक-एक की इतनी है कीमत; जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

देशभर में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बकरीद को मुस्लिमों के बड़े त्योहार के रुप में देखा जाता। इसको देखते हुए देशभर में बकरा बाजार सज चुका है। जगह-जगह से लोग बकरा खरीदने और बकरा बेचने आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Rate of Bakra high on Bakreed 2025 available on different variants in agra
बकरीद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। मंडियों और मुस्लिम बस्तियों में व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। 15 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। खास बात ये है कि महंगे बकरे ड्राइफ्रूट खाते हैं। मंटोला के हाजी अंसार ने 1.30 लाख का बकरा (शाहरुख) खरीदा है। इस बकरे को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। तोतापरी, देसी बकरों की मांग ज्यादा है।


राजस्थान के व्यापारी मुस्लिम इलाकों में फेरी लगाकर भी बकरे बेच रहे हैं। दूसरी ओर, ईद की नमाज के वक्त भी मुकर्रर हो गए हैं। लोगों ने त्योहार मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बकरीद पर तोरा (ताजगंज) में बकरों की बाजार लगाई गई है। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा तक से व्यापारी बकरे लेकर आते हैं। नाई की मंडी के मुईन बाबू ने बताया कि बकरों की खरीदारी एक सप्ताह से चल रही है। सबसे ज्यादा बकरे तोरा की हाट से खरीदे गए। अब नाई की मंडी, सदर भट्ठी, शहीद नगर जैसे इलाकों में व्यापारी बकरे बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लगी मंडी में खासी भीड़ उमड़ी। शाहगंज के नदीम नूर ने 35 हजार का बकरा (रहमान) खरीदा तो वहीं शाहगंज के राजू ने 1.25 लाख रुपये का बकरा खरीदा है।


ये भी पढ़ें -  UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर


 
Rate of Bakra high on Bakreed 2025 available on different variants in agra
बकरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि कुर्बानी के त्योहार पर ऐसे पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाती है, जिनमें कोई ऐब होता है। मंटोला में कई दिन से मंडी में राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर से व्यापारी अपने बकरे लेकर आ रहे हैं। ज्यादातर बकरों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। ऐसे में लोग कुर्बानी के लिए भैंस भी खरीद रहे हैं। भैंस में कई हिस्से हो जाते हैं।

 
Rate of Bakra high on Bakreed 2025 available on different variants in agra
बकरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नायब काजी मौैलाना मोहम्मद उजैर आलम का कहना है कि कुर्बानी में सोशल मीडिया पर कोई फोटो आदि नहीं डालें। सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी नहीं करें। सपा नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि कुर्बानी करते वक्त गैर मजहब के लोगों का भी ख्याल रखें। साफ सफाई रखें।


ये भी पढ़ें -  UP: जम्मू से लापता सीआरपीएफ जवान दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले, ऐसे हो गई थी हालत...देखकर रो पड़े घरवाले


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rate of Bakra high on Bakreed 2025 available on different variants in agra
बकरे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सजेंगे दस्तरख्वान, बनेंगे पकवान
ईद पर दस्तरख्वान को सजाने के लिए मांसाहारी के साथ ही शाकाहारी पकवान बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बाजारों में सूखे मेवों के साथ ही फलों की खरीदारी भी बढ़ गई है। बिरयानी, कोरमा, चिकन, कीमा सहित कई मांसाहारी पकवान के साथ ही मीठी सिंवई, खीर सहित कई व्यंजन सजाए जाएंगे। मोहम्मद शरीफ काले ने बताया कि नए कुर्ते-पायजामे और नए कपड़ों की खरीदारी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी


 
विज्ञापन
Rate of Bakra high on Bakreed 2025 available on different variants in agra
बकरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है ईद का वक्त
जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के मीडिया प्रभारी अदनान कुरैशी ने बताया कि ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।
शाही ईदगाह- सुबह 6:45 बजे
ईदगाह नगला मेवाती- 7:00 बजे
शाही जामा मस्जिद- 7:15 बजे
मस्जिद नाई की मंडी- 7:30 बजे
शहीद नगर मस्जिद- 7:15 बजे
कासिम मस्जिद, मामू भांजा- 8:00 बजे
लोहामंडी मस्जिद- 8:30 बजे
मस्जिद मौतवद खां- 7:75 बजे
ताजमहल मस्जिद- सुबह 8 बजे
शाही मस्जिद राजामंडी- 7:00 बजे
मस्जिद कलां, साबुन कटरा- 8:00 बजे
मस्जिद नूरी, नूरी दरवाजा- 10:00 बजे
मस्जिद अबुल उलाह- सुबह 10:00 बजे
मस्जिद जाल, फुलट्टी- 8:45 बजे
नूरी मस्जिद कैंट - 7:30 बजे
बाबरी मस्जिद, यमुनापार- 7:45 बजे
अकबरी मस्जिद, किनारी बाजार- 7:45 बजे
सुल्तान परवेज मस्जिद, सेब का बाजार- 6:45 बजे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed