फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में एक्सप्रेस-वे पर छह की मौत: उजड़ गई सोनी की दुनिया... पति के साथ बेटों को भी खोया; रो पड़ा पूरा गांव

Sun, 20 Jul 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात नींद की झपकी आने के कारण चालक ने ईको कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुसा दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र, भांजे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Road accident on Yamuna Expressway Six killed on UP Expressway Soni lost her husband and two sons
Road accident - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बाह में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल हरलालपुरा निवासी सोनी की पूरी दुनिया ही उजड़ गई। सोनी के पति के साथ उनके दोनों बेटों की भी जान चली गई। उनकी बेटी पायल की भी हालत गंभीर है। हरलालपुरा गांव में मातम में डूबीं उनकी जेठानी गिरजा और देवरानी ममता ने कहा कि यह परिवार पर वज्रपात है। एक झटके में सब खत्म हो गया। 


हादसे में घायल हुई सोनी और उनकी बेटी पायल को मथुरा के अस्पताल से आगरा भेज दिया गया है। दोनों को निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। घायल मां-बेटी को देखने के लिए बाह की विधायक पक्षालिका सिंह अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों से उनकी हालत की जानकारी लीं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कहा। 
Road accident on Yamuna Expressway Six killed on UP Expressway Soni lost her husband and two sons
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मिले परिजन ने उन्हें रूह कंपा देने वाले हादसे के मंजर की जानकारी दी तो भावुक हुई विधायक पक्षालिका सिंह की आंखें भी छलक पड़ीं। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं। हरसंभव मदद की जाएगी। 
Road accident on Yamuna Expressway Six killed on UP Expressway Soni lost her husband and two sons
मृतकों का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता के साथ जली दोनों बेटों की चिताएं, रो पड़ा गांव 
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम को धर्मवीर और उनके बेटे रोहित और आर्यन के शव हरलालपुरा पहुंचे तो पूरा गांव मृतकों के घर की ओर दौड़ पड़ा। परिवार में चीत्कार मच गई। पिता और दोनों बेटों की एक साथ शवयात्रा गांव के चंबल घाट पर पहुंची। एक चिता पर धर्मवीर का शव था। बगल में दूसरी चिता पर बेटों रोहित और आर्यन के शव थे। जैसे ही भाई राकेश सिंह ने धर्मवीर के शव को और उनके बेटे अमित ने रोहित व आर्यन के शव को मुखाग्नि दी तो पूरा गांव रो पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Road accident on Yamuna Expressway Six killed on UP Expressway Soni lost her husband and two sons
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम संस्कार में शामिल लोग धर्मवीर की समाजसेवा और गांव के लोगों की मदद के किस्से एक-दूसरे से साझा कर भावुक हो रहे थे। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद मृतक भाइयों दलवीर उर्फ छुल्ले, पार्थ सिंह के शव बड़ेपुरा में तथा रोहित के दोस्त दुष्यंत का शव अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली ले जाया गया। शोक में डूबे हरलालपुरा में शनिवार को घरों में चूल्हे नहीं जले। 
विज्ञापन
Road accident on Yamuna Expressway Six killed on UP Expressway Soni lost her husband and two sons
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पिता व दो बेटों समेत 6 की मौत
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात गांव सराय सलवाहन के पास ईको कार चालक को झपकी आने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो पुत्रों के साथ ही परिवार के मुखिया के दो भांजे भी शामिल हैं। वहीं, पत्नी और बेटी की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed