सब्सक्राइब करें

आगरा: डॉक्टर के घर डकैती कांड, आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Sep 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case News: Robbery In Doctor House Police Did Not Search Miscreants Crime News
आगरा: डॉक्टर के घर डकैती के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सेक्टर दो में कोठी नंबर 111 निवासी डॉ. जसंवत राय के घर में शनिवार रात 8:30 बजे पांच बदमाशों ने डकैती डाली थी। उन्हें तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था। पत्नी सुनीता सागर और अनुज वधू सीमा सागर को धमकी दी थी। टेप से तीनों के हाथ, पैर और मुंह बांध दिए थे। घर से आठ लाख रुपये और 12 लाख के जेवरात लूटकर ले गए थे। घटना से परिवार दहशत में है। डॉक्टर दंपती पूरी रात सो नहीं सके। रिश्तेदार भी आ गए थे। इसके बावजूद उनकी दहशत में कम नहीं हुई। पुलिस रात चार बजे तक घर के बाहर संदिग्धों से पूछताछ करती रही। मगर, कोई सुराग नहीं मिल सका।

Trending Videos
Agra Doctor House Robbery Case News: Robbery In Doctor House Police Did Not Search Miscreants Crime News
पीड़ित परिवार से जानकारी लेते एसएसपी मुनिराज जी. - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि डॉ. जसवंत राय के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। हाल ही में नल फिटिंग करने और दरवाजे-खिड़की लगाने मजदूर आए थे। इनसे ही रेकी की आशंका है। इलाके में रहने वाले 20-25 मजदूरों से पूछताछ की गई। इसके अलावा भी 20-25 लोगों को उठाया है। आठ टीमें छानबीन में जुटी हुई हैं। इनमें बदमाशों की धरपकड़, पूछताछ, सर्विलांस टीम शामिल हैं। जेल से हाल में छूटकर आए अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं। बदमाश कहां से आए और किस तरफ भागकर गए, किस गैंग ने वारदात की, किसने रेकी की, यह सब पता किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case News: Robbery In Doctor House Police Did Not Search Miscreants Crime News
चिकित्सक के घर में जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी से जाने के कई रास्ते
कॉलोनी में ज्यादा घर नहीं बने हैं। उनकी कोठी के सामने ही खंडहर मकान है। एक तरफ से सेंट्रल पार्क की तरफ जाया जा सकता है, जबकि दूसरी तरफ से सेक्टर तीन की तरफ जा सकते हैं। रास्ते में खाली जमीन पड़ी हैं। आसपास कई मजदूर परिवार भी रहते हैं। पुलिस ने डकैती की घटना के बाद मजदूर परिवारों से पूछताछ की। लोगों का कहना था कि बदमाशों में दो सेंट्रल पार्क की तरफ गए। तीन खंडहर मकान के बगल से एक रास्ते से निकल गए।
 
Agra Doctor House Robbery Case News: Robbery In Doctor House Police Did Not Search Miscreants Crime News
पीड़ित चिकित्सक जसवंत राय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. जसवंत राय ने बताया कि बदमाश यही कह रहे थे कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। माल कहां रखा है यह बता दो। जाते समय भी धमकाया। यह भी कहा कि पुलिस को बताया तो दोबारा आएंगे। उन्होंने बदमाशों के जाने की पुष्टि होने पर अपने मुंह से हाथों पर लगा टेप खोला। इसके बाद पत्नी और भाई की पत्नी के हाथ, पैर और मुंह को खोला। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को बताया। तब पुलिस को सूचना दी गई। 
दहशत : पति की कनपटी पर तमंचा लगाया तो पत्नी ने पकड़े बदमाशों के पैर
डॉ. सुनीता लेडी लायल अस्पताल में कार्यरत हैं। वह दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने आते ही पति को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। इससे वो दहशत में आ गईं। बदमाश लगातार पति की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। इस पर उन्होंने बदमाश के पैर पकड़ लिए। कहा कि वो जैसा कहेगा करेंगे। जो ले जाना है ले जाए। मगर, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाए। इस दौरान दो बदमाश सहानुभूति भी दिखा रहे थे। यही कहता था कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह उन्हें छोड़ देंगे।
 
विज्ञापन
Agra Doctor House Robbery Case News: Robbery In Doctor House Police Did Not Search Miscreants Crime News
आगरा में डॉक्टर के घर डकैती: इसी घर में हुई वारदात - फोटो : अमर उजाला
आशंका : पुलिस के रडार पर 30 संदिग्ध
एक बदमाश गेट को फांदकर अंदर आया था। उसके गेट खोलने पर बाकी आए। बदमाशों ने आते ही डॉ. सुनीता से कैश और जेवरात के बारे में पूछा था। उन्हें सीधे पीछे के कमरे में ले गए थे। यहां दो अलमारी रखी थीं। बदमाशों के इस अंदाज से यही लग रहा है कि उन्हें पहले से घर की भौगोलिक स्थिति का पता था। डॉ. जसवंत राय डेढ़ साल से अपने मकान में कार्य करा रहे हैं। तीन महीने से अपने घर में बिजली-नल फिटिंग और दरवाजे-खिड़कियां लगाने काम हो रहा है। ऐसे में 30 से अधिक लोगों का उनके घर आना-जाना रहा। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। उन्हें एक-एक करके बुलाया जा रहा है।
आगरा मंडल में बुखार का प्रकोप: डेंगू व वायरल से 10 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम
आगरा डकैती कांड: बदमाशों ने चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी, कहा- पुलिस को बताया तो फिर आएं

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed