रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। इनमें मथुरा की एक छात्रा और तीन छात्र भी शामिल हैं। ये तीनों यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वृंदावन के समीपवर्ती गांव कीकी का नगला निवासी हरिमोहन कुशवाहा का पुत्र योगेश कुशवाहा यूक्रेन के डेनीप्रो शहर की मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए छात्र योगेश ने वहां की आंखों देखी बताई। योगेश ने बताया कि यूक्रेन में आपातकाल जैसे हालात हैं। डेनीप्रो शहर में भी खौफ का माहौल है। युद्ध से भयभीत लोगों की भीड़ सुपर मार्केट में खानपान की चीजों को खरीदने के लिए उमड़ रही है। स्थिति यह है कि पावर कट की आशंका के चलते लोग मोमबत्ती तक खरीद रहे हैं।
यूक्रेन में वृंदावन के छात्र की आंखों देखी: सुपर मार्केट पर लगी दो-दो किमी लंबी लाइन, मोमबत्ती तक खरीद रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Feb 2022 06:01 PM IST
सार
यूक्रेन के एक कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे छात्र योगेश ने बताया कि यूक्रेन में आपातकाल जैसे हालात हैं। डेनीप्रो शहर में भी खौफ का माहौल है।
विज्ञापन
