{"_id":"604c9e5f8ebc3e59115026c2","slug":"saints-and-devotees-take-holy-bath-in-yamuna-on-last-shahi-snan-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन कुंभ: शाही स्नान के लिए यमुना में उमड़ा जनसैलाब, संतों संग श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन कुंभ: शाही स्नान के लिए यमुना में उमड़ा जनसैलाब, संतों संग श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संतों के साथ यमुना का दुग्धाभिषेक करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन में शनि अमावस्या पर कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का अंतिम शाही स्नान हुआ। इस अवसर पर यमुना में आस्था की डुबकी लगाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। साधु-संतों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। इससे यमुना के सभी घाट और कुंभ क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर भारी भीड़ रही। शाही स्नान से पहले बांकेबिहारी की नगरी में शनिवार की सुबह संतों ने पेशवाई निकाली। इसमें श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला।
2 of 6
यमुना में संतों के साथ स्नान करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को वृंदावन कुंभ में अंतिम शाही स्नान हुआ। इसके लिए शनिवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का यमुना के घाटों की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिला-पुरुष और बच्चे परिवार सहित घाटों पर पहुंचने लगे थे। संतों के लिए शाही घाट को छोड़कर कुंभ क्षेत्र के बाकी सभी अस्थाई और वीआईपी घाट पर श्रद्धालुओं भीड़ जुटी रही।
3 of 6
पेशवाई में शामिल साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब एक बजे संतों की पेशवाई जैसे ही शाही स्नान घाट पहुंची तो आसपास मौजूद श्रद्धालु उनके दर्शन को उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं के स्नान का दौर कुछ वक्त के लिए थम गया। घाट पर तीर्थ पुरोहित विजयबिहारी गौड़ सरदार और सुभाष गौड़ सरदार, पवन गौड़ सरदार ने वैदिक पद्धति से मंत्रोच्चार के साथ तीनों अनी अखाड़ों के श्री महंतों की पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यमुना में स्नान करते साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
नागा साधुओं ने वीर ध्वज निशान को सांकेतिक रूप से यमुना में स्नान कराया। इसके साथ ही जय श्री राम का उदघोष करते हुए संतों के जत्थे यमुना में कूद पड़े। यहां मौजूद श्रद्धालु शाही घाट पर स्नान करते संतों के दर्शन करते रहे। कुछ समय बाद संतों के बीच श्रद्धालु भी यमुना में डुबकी लगाते हुए नजर आए। इस तरह सुबह से शुरू हुआ स्नान का यह दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 6
यमुना में संतों के साथ स्नान करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी वृंदावन कुंभ के अंतिम शाही स्नान के दौरान भक्ति के रंग में नजर आए। संत-महंतों के साथ ऊर्जामंत्री ने भी यमुना में डुबकी लगाते हुए संतों का आशीर्वाद लिया। ऊर्जामंत्री ने इससे पहले संतों का स्वागत भी किया। इस मौके पर डीएम नवनीत चहल, एसएसपी गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा भी मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।