{"_id":"60afedd38ebc3e00b0308056","slug":"seven-miscreants-arrested-for-robbed-doctor-house-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा लूटकांड का खुलासा: केके नगर के ही बदमाशों ने की थी डॉक्टर के घर में लूट, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लूटकांड का खुलासा: केके नगर के ही बदमाशों ने की थी डॉक्टर के घर में लूट, सात गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 May 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
आगरा लूटकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में 24 मई को लूटपाट केके नगर के ही बदमाशों ने की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल सात बदमाशों को 36 घंटे बाद गिरफ्तार करके यह खुलासा किया है। गैंग का सरगना विपिन सिंह सिकंदरा क्षेत्र में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। उसके पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पूर्व में हरीपर्वत क्षेत्र में हत्या और लूट के मामले में जेल भेजा गया था। बदमाशों से 5.75 लाख रुपये, लैपटॉप, दस मोबाइल, बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आईजी रेंज नवीन अरोरा ने बताया कि 24 मई को केके नगर में डॉ. रजनीकांत शर्मा के घर में परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने लूट की थी। घटना के खुलासे के लिए सात टीमों को लगाया था। एसएसपी मुनिराज जी और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद टीम का नेतृत्व कर रहे थे। 36 घंटे बाद बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिल गई।
2 of 7
आगरा लूटकांड: मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
लूटकांड का मास्टरमाइंड केके नगर में सेंट मैरी स्कूल के पास का रहने वाला विपिन है। उसे मुखबिर की सूचना पर गुरुवार तड़के सिकंदरा के जेसीबी चौराहे के पास घेर लिया गया। बाइक सवार विपिन और उसके साथी ओम ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई। इसमें विपिन पकड़ा गया। ओम भागने में सफल रहा। विपिन के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उससे पूछताछ में छह और बदमाशों के नाम पता चले। वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में एक किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने बाकी बदमाशों को भी पकड़ लिया।
3 of 7
आगरा लूटकांड: डॉक्टर से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने बताया कि डॉ. रजनीकांत के दो मकान केके नगर के पास थे। इनमें एक मकान को उन्होंने एक महीने पहले बेचा था। इस मकान को बिकवाने में विपिन के पिता बिजेंद्र सिंह और विपिन के दोस्त सचिन के पिता लाखन सिंह ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। इसमें दोनों को कमीशन भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डॉक्टर के घर लूट का मामला: मुठभेड़ के स्थान पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विपिन को पता था कि पिता ने जिसका मकान बिकवाया है, वो डॉक्टर हैं। वह सरकारी कर्मचारी हैं। इतनी रकम खाते में जमा नहीं करेंगे। इसलिए उसे उनके घर में 14 लाख से अधिक रुपये मिलने की उम्मीद थी। उसने अपने साथी सचिन के साथ लूट की योजना बनाई। बाद में अपने छह और साथियों को शामिल कर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
पीड़ित डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
23 मई को डॉक्टर के घर की रेकी की
डॉक्टर को अपना एक और मकान बेचना था। उसकी कीमत तकरीबन 12 लाख लगाई थी। 23 मई को विपिन और उसके साथियों ने डॉक्टर के घर की रेकी की। उनके मकान को खरीदने के बहाने बात करने भी गए। तब किरायेदार का नाम लिया। इससे डॉक्टर को शक नहीं हुआ। बाद में एडवांस देने के बहाने घर में घुस गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।