सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ताजमहल के साए तले रहने वाले हजारों लोग बेचैन हैं। हर गली, मोहल्ले, नुक्कड़ पर चाय की चुस्कियों के बीच चर्चा का एक ही विषय है कि ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक का असर क्या होगा। क्या उनकी दुकान बचेगी या बंद होगी। 50 साल पुराना शोरूम बंद होगा या होटल पर ताला लगेगा। सवाल कई हैं, जितने लोग, उतनी बातें, लेकिन मायूस मन और बेचैनी के साथ हर कोई अपने अपने हिसाब से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अर्थ निकालने में लगा है। उस वक्त को भी याद कर रहे हैं, जब कभी ताजमहल के अंदर दुकानें सजती थीं।
{"_id":"6334216420996775fb445217","slug":"shops-were-decorated-inside-the-taj-mahal-38-years-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: कभी ताजमहल के अंदर सजती थीं दुकानें, यहां समझिए कब क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: कभी ताजमहल के अंदर सजती थीं दुकानें, यहां समझिए कब क्या हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
1993 में पश्चिमी गेट के अंदर लगती थीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ताजगंज क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
- 1980 के दशक तक ताज के अंदर फोरकोर्ट में थीं दुकानें और एंपोरियम
- 1993 में ताज के अंदर से दुकानों को पश्चिमी गेट के टीले पर शिफ्ट किया गया
- 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिमी गेट की 71 दुकानों को हटाने के आदेश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के दक्षिणी गेट पर दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
- 2000 में 500 मीटर दूर अमरूद टीला पार्किंग पर 71 दुकानदार पहुंच गए
- 2007 में एडीए ने अमरूद टीला की 71 दुकानों के लिए नए कांप्लेक्स का प्रस्ताव दिया
- 4.52 करोड़ रुपये की लागत से हुडको ने प्रस्ताव और डिजाइन बनाकर सौंपा
ताजमहल के पास मीना बाजार, जहां एडीए ने बनवाईं थीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
- 2009 में 8 वर्ग मीटर की दुकानें बनाने के लिए हडको ने पत्र भेजा
- 2022 में एडीए ने दुकानों का किराया 400 से बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह किया
- 2022 जुलाई में मार्केट एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
विज्ञापन
ताजगंज में घरों में खुली हैं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके बाद एडीए ने बुधवार से ताजगंज में सर्वे शुरू कर दिया। सर्वे शुरू होने के साथ यहां के लोगों की बेचैन बढ़ गई है।
