{"_id":"5da2bc4f8ebc3e016b6b095d","slug":"shri-krishna-janmasthan-temple-on-sharad-purnima-mathura-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमाः श्रीकृष्ण जन्मस्थान की अलौकिक सुंदरता, चंद्रलोक के स्वरूप में सजा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमाः श्रीकृष्ण जन्मस्थान की अलौकिक सुंदरता, चंद्रलोक के स्वरूप में सजा मंदिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोशनी से जगमग भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर रविवार को शरद पूर्णिमा पर महारास होगा। मंदिर को चंद्रलोक के स्वरूप में सजाया गया है। ठाकुरजी को छप्पन प्रकार के व्यंजन निवेदित किए जाएंगे।
2 of 5
रोशनी से जगमग भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के मुख्य अधिशाषी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 9:15 बजे गोचारण लीला श्रीगिर्राज जी के पंचगव्य अभिषेक के साथ हुई। भजन गायक एवं ब्रज के रसिक शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम को ठाकुर जी के छप्पन भोग दर्शन होंगे।
3 of 5
शरद पूर्णिमा पर रोशनी से जगमग भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर रात 12 बजे तक लोक कलाकार श्रीराम शर्मा निमाई के निर्देशन में रासपंचाध्यायी के तहत महारास लीला एवं गोपी गीत की प्रस्तुति होगी। महारास लीला का समापन श्रीगर्भ गृह के शिखर के समीप श्रीकृष्ण चबूतरा पर महाआरती के साथ होगा। इसके लिए मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दीर्घ विष्णु मंदिर में ठाकुरजी के श्रीविग्रह की सुबह केसर और कमल पुष्पों से पूजा हुई। वहीं, शाम को छह बजे शरद चांदनी में युगल दर्शन और शरद उत्सव गायन होंगे। यह जानकारी सेवायत कांतनाथ चतुर्वेदी ने दी है।
विज्ञापन
5 of 5
रोशनी से जगमग कृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर प्राचीन ठाकुर श्रीकेशव देव मंदिर में विशेष दर्शन होंगे। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी चांदी सिंहासन पर जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। प्रभु को श्वेत वस्त्र धारण कराए जाएंगे। भक्तों को 251 किलो मेवा केसर युक्त खीर का प्रसाद वितरण किया जाएगा। बलदेव में शरद पूर्णिमा पर मध्य रात श्रीदाऊजी महाराज व रेवती मैया के हीरा जवाहरात के साथ श्वेत धवल वस्त्रों में दर्शन होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।