सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिरोजाबाद में मानवीय संवेदनाएं तार-तार: मौत के बाद बच्चे का शव कंधे पर उठाकर लाया 'लाचार' पिता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Son Die Due To Fever Hospital Not Provide Stretcher For Dead Body Father Goes On Shoulder
फिरोजाबाद: बच्चे का शव ले जाता पिता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही चिकित्सक और स्टाफ की मानवीय संवेदनाएं भी तार-तार हो गई हैं। गुरुवार दोपहर सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती पांच वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया तो स्टाफ ने रजिस्टर में नाम नोट करके कह दिया कि ले जाओ। बच्चे के शव को दूसरी मंजिल से नीचे लाने तक के लिए स्ट्रेचर भी मुहैया नहीं कराया गया। ऐसे में बेबस पिता अपने लाडले का शव कंधे पर उठाकर आंखों में आंसू भरे ले गया। यह नजारा देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान हर कोई अस्पताल की व्यवस्थाओं को कोसता नजर आया।
Trending Videos
Son Die Due To Fever Hospital Not Provide Stretcher For Dead Body Father Goes On Shoulder
फिरोजाबाद का अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
करबला निवासी गली नंबर सात निवासी रितिक पुत्र राजकुमार डेंगू से पीड़ित था। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए थे। चिकित्सक ने इलाज का खर्चा अधिक बताया तो परिजन सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार दोपहर रितिक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का कलेजा फट गया। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्टाफ ने कह दिया कि बच्चा खत्म हो गया है, इसे ले जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Son Die Due To Fever Hospital Not Provide Stretcher For Dead Body Father Goes On Shoulder
फिरोजाबाद: विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में तैनात स्टाफ ने बच्चे को स्ट्रेचर से नीचे तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसके बाद राजकुमार अपने लाडले के शव को अपने कंधे पर उठाकर आंखों से आंसू बहाते हुए नीचे लाने को मजबूर हो गया। 
Son Die Due To Fever Hospital Not Provide Stretcher For Dead Body Father Goes On Shoulder
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के शव को पिता को कंधे पर ले जाता देखकर सौ शैय्या के बाहर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। रितिक के शव को देखकर मां भी दहाड़े मारकर रो रही थी लेकिन मजबूरी, कोई साथ नहीं था तो मां अपने लाडले के शव को घर ले जाने के लिए रिक्शा बुलाकर लाई।
 
विज्ञापन
Son Die Due To Fever Hospital Not Provide Stretcher For Dead Body Father Goes On Shoulder
फिरोजाबाद के वार्ड में मरीज - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी में डेंगू बेकाबू, सौ शैय्या अस्पताल में 142 बच्चों में डेंगू के लक्षण
सुहागनगरी में डेंगू और वायरल बेकाबू हो गया है। निजी अस्पतालों में संख्या अधिक होने के कारण मरीजों को आगरा रेफर किया जा रहा है। वहीं सौ शैय्या अस्पताल में बृहस्पतिवार को 409 मरीज डेंगू और वायरल के भर्ती थे। इनमें 272 लोगों की कराई गई एलाइजा जांच में 142 में डेंगू की पुष्टि हुई। 100 से ज्यादा नए मरीजों को भर्ती किया गया है। ओपीडी में 300 से ज्यादा मरीज अस्पताल में पहुंचे। सौ शैय्या अस्पताल में पैथोलॉजी की रिपोर्ट दूसरे दिन उपलब्ध कराई जा रही है। गंभीर मरीजों को सात से आठ घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। 

फिरोजाबाद में बेकाबू डेंगू: 172 बच्चों में पुष्टि, वार्ड में इलाज के लिए मारामारी, अस्पताल में 440 मरीज भर्ती
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed