सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman dies in accident on MG Road in Agra

UP: मेट्रो कार्य में लगी क्रेन ने महिला को कुचला, बेटी के सामने मां की दर्दनाक माैत; दृश्य देख सहम गए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में बुधवार को एमजी रोड पर बड़ा हादसा हो गया। मेट्रो कार्य में लगी क्रेन की चपेट में आकर महिला की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Woman dies in accident on MG Road in Agra
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में मेट्रो निर्माण में लापरवाही से एक बार फिर हादसा हो गया। एमजी रोड के राजामंडी के पास बुधवार शाम हाइड्रा क्रेन ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। बेटी चीखती रह गई और उसकी आंखों के सामने मां ने दम तोड़ दिया। बेटी को भी चोट लगी है, वह अपनी मां को दवा दिलाने ले जा रही थी। हादसे से जाम लग गया। चालक भाग निकला। पुलिस ने क्रेन को हटवाया, तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। मृतका का बेटा पीएसी जवान है। वह भीम महोत्सव की ड्यूटी में तैनात थे।
Trending Videos


घटना शाम तकरीबन 6 बजे की है। मूलरूप से हाथरस के गडाैला निवासी कृष्ण प्रताप सिंह 15वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही हैं। वह सरकारी आवास में मां उर्मिला सिंह (58) और बहन कोमल के साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मां को किडनी संबंधी समस्या थी। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम को उनकी बहन कोमल मां को स्कूटी से हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक चिकित्सक से दवा दिलाने ले जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजामंडी के पास मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें लगे एक हाइड्रा क्रेन के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उर्मिला सड़क पर गिर गईं। वो हाइड्रा के पहिये के नीचे आ जाने से कुचल गईं। कोमल स्कूटी सहित कुछ दूर गिरी। मां की हालत देख वह चीखी लेकिन कुछ कर नहीं सकी। सूचना पर लोहामंडी थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

पिता की बीमारी से हुई थी माैत
मृतका के बेटे कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि पिता पुष्पेंद्र सिंह भी पीएसी में सिपाही थे। उनकी वर्ष 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। वर्ष 2023 में उनकी पीएसी में नाैकरी लग गई। एक बहन की शादी हो चुकी है। मां की माैत से बेटे और बेटी रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने बताया कि बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

 

मार्शल होते तो नहीं होता हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ। निर्माण स्थल के आसपास उचित बैरिकेडिंग होनी चाहिए। इसके साथ ही निर्माण कार्य में लगे वाहन दिन के समय निकलते हैं। इन वाहनों के निकलने के दाैरान मार्शल नहीं रहते हैं। अगर उचित संख्या में मार्शल लगे होते तो हादसा नहीं होता।

 

पहले भी हुए हादसे
मेट्रो की लापरवाही की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले हाईवे से निकल रही कार पर मेट्रो के ट्रैक से लकड़ी का बड़ा टुकड़ा गिर गया था। इसमें कार सवार चालक बाल-बाल बचा था। कार का शीशा टूट गया था। प्रतापपुरा पर मेट्रो कार्य में लगी मशीन एक मकान पर गिर गई थी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। परिवार के लोग बच गए थे। इसके साथ ही डीएम आवास के सामने पति के साथ जा रही महिला को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मृत्यु हो गई थी। गुरुद्वारा पर एक दुकान पर क्रेन पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed