{"_id":"67d791de11586fcd500005dd","slug":"such-disaster-befell-taj-mahal-stampede-among-tourists-some-sat-covering-their-faces-while-others-had-to-run-2025-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़
Mon, 17 Mar 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 AM IST
सार
Taj Mahal News: ताजमहल पर ऐसी आफत आई कि पर्यटकों में भगदड़ मच गई। यहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी पसीने छूट गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें सामने आई हैं...
विज्ञापन
ताजमहल पर मची भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Taj Mahal Stampede: ताजमहल पर मधुमक्खियों के हमले से पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। बचने के लिए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने डंक मारे। इनमें सीआईएसएफ के जवानों समेत तीन की हालत खराब हो गई। इनको तत्काल डिस्पेंसरी में इलाज दिया गया। ताजमहल पर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रॉयल गेट के पास मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इनसे बचने के लिए पर्यटकों ने इधर-उधर दौड़ लगा दी। किसी ने चेहरे को रुमाल से ढका तो कोई कपड़े से मधुमक्खियों को भगा रहा था।
मुंह ढक कर बैठा पर्यटक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल में मधुमक्खी के छत्ते गिरने से कई पर्यटकों को मधुमक्खी ने डंक मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देशभर के पर्यटन संगठनों ने एएसआई की ओर से ताजमहल समेत स्मारकों के रखरखाव पर सवाल उठा दिए हैं। आगरा अप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन ने कहा कि पहले ही ताजमहल के गुंबद पर पौधा और खरपतवार के उगने जैसे वीडियो प्रसारित हो चुके हैं। जिन पर एएसआई ने जवाब दिया था कि मानसून के बाद उनकी साफ सफाई की जाएगी लेकिन मधुमक्खी का छत्ता गिरने से पर्यटकों के मन में डर समा गया है। संरक्षण में लापरवाही बढ़ती जा रही है।
पर्यटक खुद को बचाता हुआ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा टूरिस्ट गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने कहा कि सिकंदरा, आगरा किला, ताजमहल समेत सभी स्मारकों में मधुमक्खियां के छत्ते लगे हुए हैं। एएसआई लापरवाही बरत रहा है। रॉयल गेट वह जगह है जहां वरिष्ठ संरक्षण सहायक समेत एएसआई का पूरा स्टाफ बैठता है। अपने ही कार्यालय के छत पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को एएसआई नहीं हटा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकों में मची भगदड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने एएसआई की लापरवाही पर सवाल खड़े किए और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय को यह शिकायत दर्ज कराई है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि वह इसकी शिकायत केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से करेंगे। ताजमहल समेत भारत की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
मधुमक्खी के छत्ते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तों के वीडियो वायरल
ताजमहल के बाद अकबर का मकबरा सिकंदरा में भी मधुमक्खी के छत्तों का वीडियो वायरल हो गया है। इन्हें दिखाकर एएसआई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों की देखरेख में लगातार लापरवाही बरत रहा है। ऐसी घटनाएं लगातार चर्चा में बनी हुई है। मानसून में ताज के गुंबद पर पौधा उग आने पर एएसआई महानिदेशक को इसकी सफाई देनी पड़ी थी।
ताजमहल के बाद अकबर का मकबरा सिकंदरा में भी मधुमक्खी के छत्तों का वीडियो वायरल हो गया है। इन्हें दिखाकर एएसआई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण स्मारकों की देखरेख में लगातार लापरवाही बरत रहा है। ऐसी घटनाएं लगातार चर्चा में बनी हुई है। मानसून में ताज के गुंबद पर पौधा उग आने पर एएसआई महानिदेशक को इसकी सफाई देनी पड़ी थी।