फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में आग बनी रहस्य: तीन घरों में अचानक भड़क उठती है ज्वाला, दावा- छह दिन में 100 बार हो चुकी घटना

Thu, 07 Apr 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Apr 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
sudden fire breaks out in three houses of Kasganj
आटे की बोरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के गांव रायपुर में तीन सगे भाइयों के मकानों में अचानक कहीं भी आग लग जाती है। चाहें वह सामान दीवार पर लटका हो या फर्श पर रखा हो। बक्से, अलमारी, ट्यूबवेल पर कई बार आग लग चुकी है। परिवार के लोगों का कहना है कि पिछले 6 दिनों में 100 बार आग लग चुकी है। सूचना पर अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्हें भी आग लगने का कोई कारण समझ नहीं आया। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक के सामने भी अचानक आग लग चुकी है। अभी तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है। परिवार के लोग दहशत में है। आग से बचाव के लिए एहतियात बरत रहे हैं।



रायपुर पटना ग्राम पंचायत के रायपुर गांव में रूप सिंह, कन्हई पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह तीनों सगे भाई हैं। तीनों के घर आसपास में ही हैं। आग लगने की पहली घटना 1 अप्रैल को रूप सिंह के घर में हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में रखे सामान में अचानक आग की लपटें देखीं तो परिवार के लोगों ने आग बुझाई व सामान हटाया। उसके बाद तीनों भाइयों के घर में अलग अलग समय में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। 

sudden fire breaks out in three houses of Kasganj
आग की घटनाओं से ग्रामीणों में कौतूहल - फोटो : अमर उजाला
रूप सिंह ने बताया कि अब तक पिछले छह दिनों में करीब 100 बार आग लग चुकी है। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी अचानक आग भड़क गई। इसी तरह मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सामने भी आग लगी। घरों में बार-बार आग लगने से ग्रामीणों में कौतूहल है। परिजनों का कहना है कि दो लाख से अधिक का सामान अब तक जल गया है। घरेलू कपड़े, बिस्तर यहां तक कि दीवार पर लटका कलेंडर सहित कई जगहों पर आग लग चुकी है। परिवार के लोगों ने घर का सामान अन्य ग्रामीणों के यहां रख दिया है।
 
sudden fire breaks out in three houses of Kasganj
कहीं भी कभी भी लग जाती है आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी रजनीश आनंद का कहना है कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। आग लगने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा। खुद ही घर में रखा सामान जलने लगता है। वैज्ञानिक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sudden fire breaks out in three houses of Kasganj
भूसे में भी लग चुकी है आग - फोटो : अमर उजाला
सीएफओ रजनीश आनंद ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार गांव में फायर ब्रिगेड के साथ टीम मौजूद रहती है। जिससे आग की कोई बड़ी घटना न हो जाए।
विज्ञापन
sudden fire breaks out in three houses of Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रायपुर गांव में तीन घरों में हो रहीं बार बार आग लगने की घटना को लेकर लोगों के घर में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे चमत्कारिक घटना बता रहा है तो कोई ऊपरी हवा का चक्कर बता रहा है, तो कोई परिवार में हुईं अकाल मृत्यु को कारण बता रहा है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने ऐसी कई चर्चाएं बताईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed