{"_id":"62807b549db806412a6ea63b","slug":"taj-mahal-controversy-pictures-of-preservation-of-the-basement-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal Controversy: ताजमहल पर विवाद के बाद तहखाने के संरक्षण की तस्वीरें हुईं जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal Controversy: ताजमहल पर विवाद के बाद तहखाने के संरक्षण की तस्वीरें हुईं जारी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तहखाने के संरक्षण की पहले और बाद की तस्वीरें हुईं जारी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ताजमहल के तहखाने के 20 कमरों को खोलने की याचिका के बाद हुए विवाद को रोकने लिए एएसआई ने तहखाने की तस्वीरें जारी की हैं। एएसआई ने पांच महीने बाद जनवरी-2022 के न्यूज लेटर को जारी किया, जिसमें ताजमहल के उत्तरी छोर के तहखानों में किए गए प्लास्टर और लाइम पनिंग की तस्वीरें हैं। एएसआई ने अपनी वेबसाइट asi.nic.in के होम पेज पर ही जनवरी का यह न्यूज लेटर जारी किया है। हाईकोर्ट की ओर से डॉ. रजनीश कुमार की याचिका खारिज कर दी गई, पर इस विवाद को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तहखाने की तस्वीरें जनवरी के न्यूज लेटर में पेज नंबर 20 पर जारी किया है। इन दो फोटो में दीवारों और छत के डायमंड कट पर पनिंग को दिखाया गया है। छह लाख से संरक्षण किया गया। पहली बार तहखाने के संरक्षण से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की गई हैं।
Trending Videos
2 of 5
तहखाने के संरक्षण की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल के तहखाने में हमने संरक्षण का काम किया, उसे न्यूज लेटर में जगह दी गई और उसे वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है। कोई भी इसे देख सकता है। समय-समय पर इनका संरक्षण करते हैं। संरक्षण से पहले और बाद में क्या स्थिति है, इसे दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ऐसे दिखते हैं ताजमहल के कमरे
- फोटो : अमर उजाला
बता दें ताजमहल के 20 कमरों को खोलने की याचिका को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि जनहित याचिका की व्यवस्था का मजाक मत बनाइए। यह याचिका अयोध्या के भाजपा नेता ने दायर की थी, जिसमें ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खुलवाने की मांग की गई थी।
4 of 5
ताजमहल के पीछे बहती यमुना
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और देश के नामी गिरामी संस्थानों के लिए तहखाना कई बार खुला है। ताजमहल की मजबूती परखने के लिए समय-समय पर तहखाने में जाकर इसका सर्वे किया गया है। एएसआई ने 16 साल पहले तहखाने का संरक्षण कराया था, लेकिन इसकी मजबूती परखने के लिए नेशनल जियोग्राफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट और रुड़की विश्वविद्यालय ने वर्ष 1993 में सर्वे कराया था।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल के पीछे बहती यमुना
- फोटो : अमर उजाला
इस सर्वे में ताजमहल के तहखाने की दीवार तीन मीटर मोटी बताई गई और मुख्य गुंबद पर असली कब्रों के नीचे का हिस्सा ठोस बताया गया। रुड़की विश्वविद्यालय ने इस सर्वे में इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक प्रोफाइलिंग तकनीक, शीयर वेब स्टडी और ग्रेविटी एंड जियो रडार तकनीक का उपयोग किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।