सब्सक्राइब करें

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए दुआ: ताजमहल में 1381 मीटर हिंदुस्तानी चादर चढ़ा दिया सद्भाव का संदेश

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Hindustani Satrangi Chadar Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs in Agra
ताजमहल में हिंदुस्तानी सतरंगी चादर - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में मोहब्बत की मिसाल ताजमहल मंगलवार को सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक हिंदुस्तानी चादर से सतरंगी हो गया। मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन ताजमहल में धर्मगुरुओं ने 1381 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर चढ़ाई, जिसे देखने और इसका हिस्सा बनने के लिए बड़ी तादाद में अकीदतमंद और पर्यटक उमड़ पड़े। सर्वधर्म सद्भाव की सतरंगी चादर को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने ताजगंज के हनुमान मंदिर से रवाना किया। हिंदुस्तानी चादर चढ़ाने के बाद अकीदतमंदों ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए दुआ मांगी। उर्स में न केवल सतरंगी, बल्कि फूलों और मोतियों की चादर भी उर्स में आकर्षण का केंद्र बनी रही। मंगलवार को पूरे दिन निशुल्क प्रवेश के कारण ताजमहल में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्योदय के साथ ही ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एक अनुमान के मुताबिक उर्स के दौरान तीन दिनों में करीब डेढ़ लाख पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया है।  

Trending Videos
Taj Mahal Hindustani Satrangi Chadar Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs in Agra
कब्र पर फूलों की चादर चढ़ाते उर्स कमेटी के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
शाहजहां के उर्स के आखिरी दिन सुबह ही ताजमहल में तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को खोल दिया गया। फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद कुलशरीफ और कुरानख्वानी के बाद चादरपोशी का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Hindustani Satrangi Chadar Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs in Agra
ताजमहल में हिंदुस्तानी सतरंगी चादर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को उर्स का आकर्षण रही 1381 मीटर लंबी हिंदुस्तानी सतरंगी चादर, जिसका एक छोर ताजगंज के दक्षिणी गेट पर था तो एक छोर मुख्य मकबरे पर। इस चादर को पेश करने के बाद देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ की गई।
Taj Mahal Hindustani Satrangi Chadar Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs in Agra
ताजमहल में दिनभर गूंजती रही शहनाई - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में उर्स के आखिरी दिन पहली चादर उर्स कमेटी द्वारा चढ़ाई गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने भी चादरपोशी की। मुख्य मकबरे के द्वार पर कव्वालों ने कव्वालियां प्रस्तुत कीं। रायल गेट पर शहनाई गूंजती रही।
विज्ञापन
Taj Mahal Hindustani Satrangi Chadar Offers At Taj Mahal On Last Day Of Shahjahan Urs in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उर्स के पहले दो दिन दोपहर दो बजे से ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन निशुल्क प्रवेश रहा। तीन दिन करीब डेढ़ लाख पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। मंगलवार को सुबह से शाम तक पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed