फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंद मकान में तीन लाशें: फिरोजाबाद में दो बेटियों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
three dead bodies found in the house in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के गांव नारखी धौकल में शनिवार शाम छह बजे तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन शाम करीब सात बजे वेदराम जाटव के मकान से खून रिसता देख और दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीण आशंकित हो गए। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो मकान के अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। एक कमरे में विमलेश उर्फ विमला और उनकी दो बेटियों रेनू व ममता के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। बेटियों के शव फंदे से लटके थे, मां का शव फर्श पर पड़ा था। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि दोनों बेटियों ने ही मां की हत्या कर आत्महत्या की है, लेकिन घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सबके जहन में एक ही सवाल था कि दोनों बेटियों ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? 

three dead bodies found in the house in firozabad
मकान के बाहर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वेदराम जाटव के तीन पुत्र और दो पुत्रियां ममता और रेनू हैं। तीनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं। रेनू और ममता अपने माता-पिता के साथ रहती थीं। चर्चा है कि रेनू और ममता एमएससी और बीएससी कर रही थी जो परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके चलते दोनों बहनों ने मानसिक संतुलन भी खो दिया था। 

three dead bodies found in the house in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
वेदराम के परिवार से ग्रामीणों की अधिक बातचीत भी नहीं होती थी। वेदराम बाहर रहता था जबकि तीनों पुत्र अलग-अलग रहते थे। एक पुत्र शैतान सिंह घर के समीप ही रहता था, जबकि दो पुत्र शहर में परिवार के साथ रहते हैं। पिछले तीन-चार दिनों से ग्रामीणों ने वेदराम की दोनों पुत्रियों और उसकी पत्नी को नहीं देखा था। शनिवार को दुर्गंध आने के साथ ही दरवाजे से खून बहता हुआ दिखाई दिया, तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three dead bodies found in the house in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जब घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो घर के अंदर लोहे का मूसल रखा मिला था, जिसमें खून लगा हुआ था। आशंका है कि दोनों बहनों ने उसी लोहे की वस्तु से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर हत्या की है। उसको कब्जे में ले लिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
three dead bodies found in the house in firozabad
मकान के बाहर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर से लगा था ताला
पुलिस जब मौके पर पहुंची थी, तब दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मी को छत के रास्ते मकान के अंदर भेजा गया तो दरवाजे के अंदर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

आगरा में रहकर पढ़ाई के साथ कर रही थीं नौकरी
ग्रामीणों के बीच इस तरह की चर्चा थी कि वेदराम के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। दोनों बेटियां आगरा में रहकर पढ़ाई करती थीं। वहीं पढ़ाई का खर्चा पूरा करने के लिए वे नौकरी भी करती थीं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed