{"_id":"61ec012857edfb43d343f175","slug":"three-miscreants-of-serial-killer-gang-arrested-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज में सीरियल किलर गैंग का खुलासा: चार महीने में तीन लोगों की हत्या, एक का जंगल में मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में सीरियल किलर गैंग का खुलासा: चार महीने में तीन लोगों की हत्या, एक का जंगल में मिला कंकाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीरियल किलर गैंग का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कासगंज जिले में पुलिस ने सीरियल किलर गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर सूनसान जगह पर ले जाता था। इसके बाद उनसे नकदी और अन्य सामान लूटने के बाद हत्या कर देता था। इस गैंग ने चार महीने में तीन लोगों की हत्या की है। सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों हत्याओं का पर्दाफाश कर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम भूरा पुत्र हमीद, समरूद्दीन पुत्र नजरूद्दीन और नदीम पुत्र अब्दुल रहमान हैं। तीनों आरोपी गांव नागर थाना सुन्नगढ़ी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने जिन लोगों की हत्याएं की हैं, उनमें कोई मजदूर तो ई-रिक्शा चालक था। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने शनिवार को सीरियल किलर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मृतकों के बैंक पासबुक, कंबल, थैले और आधार कार्ड आदि बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos
2 of 5
कासगंज: हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल 22 अक्टूबर की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त जिला एटा के गांव पटसुआ निवासी रमेश पुत्र प्यारे लाल के रूप में हुई। मृतक के भाई प्यारे लाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलासे की कोशिश की। इससे पहले वर्ष 2020 में 28 दिसंबर को कालीनदी किनारे अज्ञात शव मिला, जिसकी शिनाख्त गांव नगला वाले निवासी ई रिक्शा चालक लालमन के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एक मृतक का कंकाल हुआ बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इसी साल 7 जनवरी को गांव भनुपुरा निवासी धारा सिंह ने कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उनके पिता सत्यप्रकाश जो दिल्ली से घर आ रहे थे। वे घर नहीं पहुंचे। नौ जनवरी को पुलिस ने उनका कंकाल बरामद किया। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस की टीम लगाई। कासगंज कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज के नेतृत्व में टीमें खुलासे में जुटीं। जांच में तीन हत्याओं को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
4 of 5
गैंग का खुलासा करते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि सीओ सिटी दीप कुमार पंत के नेतृत्व में चार टीमें काम कर रहीं थी। शुक्रवार सुबह कासगंज कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि मृतक सत्यप्रकाश के साथ एक संदिग्ध भी है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम भूरे निवासी गांव नागर थाना सुन्नगढ़ी बताया। उसने पुलिस को बताया कि सत्यप्रकाश की हत्या उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर की थी। दो साथियों के नाम गांव नागर निवासी शमरुद्दीन एवं नदीम हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपियों के पास से बरामद हुआ तमंता और लूटी हुई नकदी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके दोनों साथियों को चांड़ी मार्ग टेंपों स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ में पाया गया कि उपरोक्त तीनों घटनाएं इन्हीं बदमाशों ने की हैं। यह लोग सीरियल किलर गैंग चलाते हैं। भोलेभाले लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देकर उन्हें एकांत में ले जाते हैं और हत्या कर देते हैं। एसपी ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही से मृतक जबर सिंह का कंबल, सत्यप्रकाश और लालमन की बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड व तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।