फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा डकैती कांड: वारदात के बाद प्रेमिकाओं से मिलने गए थे लुटेरे, खूब लुटाए रुपये

Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
three robbers meet to girlfriends after robbery in doctor house in agra
आगरा डकैती कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना सिकंदरा के केके नगर में डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर डाका डालने वाले लुटेरे वारदात के बाद बेखौफ घूमते रहे। तीन लुटेरे अपनी प्रेमिकाओं से मिल गए थे। उन पर खूब रुपये लुटाए थे। पुलिस ने बताया कि एक लुटेरे ने लूट के बाद कपड़े नहीं बदले। उसने लूटी हुई चेन ही अपने गले में डाल ली। उसे उम्मीद थी कि पुलिस नहीं पकड़ पाएगी। पुलिस ने शुक्रवार को डकैती का घटनाक्रम दोहराया। तीन बदमाशों साथ लेकर पुलिस टूंडला तक गई। बदमाश वारदात करने किस रास्ते से आए, वारदात के बाद किस रास्ते से भागे, यह सब देखा गया। इस रास्ते में गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। इसके बाद छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।



थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर लूट के मामले में गुरुवार को सात बदमाश पकड़े गए थे। गैंग का सरगना केके नगर निवासी विपिन निकला था। वह मुठभेड़ में पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी थी। वह अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा छह और बदमाश अरुण, विशाल, गणेश, सचिन, लखन और मनीष पकड़े गए। एक आरोपी ओम भाग निकला था।  

three robbers meet to girlfriends after robbery in doctor house in agra
पुलिस की गिरफ्त में डकैती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मुकदमे में सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिले, उसके लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसलिए पुलिस ने शुक्रवार को बदमाशों को जेल भेजने से पहले क्राइम सीन रिक्रिएट किया। डॉक्टर के घर में विपिन, अरुण, विशाल और गणेश घुसे थे। बाकी बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। बाद में सब मिले थे। पुलिस ने अरुण, विशाल और गणेश को अपने साथ लिया। उनसे पूछा गया कि वारदात करने किस रास्ते से आए, किस रास्ते से भागे, कहां गए, कहां पर रुके, कहां पर कॉल किया, पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर सीन रिक्रिएट किया। 

three robbers meet to girlfriends after robbery in doctor house in agra
आगरा: डॉक्टर से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने सभी जानकारी दी। बदमाश टूंडला तक गए थे। इसलिए पुलिस टीम वहां तक गई। रास्ते में जहां-जहां बदमाश रुके, वहां पर बयान लिए। बदमाश टोल से भी गुजरे थे। इसलिए वहां के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए। लोगों के बयान और फुटेज को केस में साक्ष्य के रूप में शामिल किया जाएगा। यह आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
three robbers meet to girlfriends after robbery in doctor house in agra
आगरा: एक बदमाश मुठभेड़ में घायल हुआ है - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को गुमराह करना चाहते थे बदमाश 
पुलिस ने बताया कि डाक्टर के घर में लूट की पूरी प्लानिंग की गई थी। बदमाशों को पता था कि डॉक्टर अपना मकान बेचना चाहते हैं। इस मकान में उनका किरायेदार रहता है। उसकी रिश्तेदारी फिरोजाबाद में है। इसलिए उसे फंसाने का प्लान बना रखा था। बदमाश लूट करने के बाद सबसे पहले बाइक से फिरोजाबाद की तरफ ही गए थे। 
विज्ञापन
three robbers meet to girlfriends after robbery in doctor house in agra
डॉक्टर के मकान में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों ने वहां जाकर लूटा गया मोबाइल भी कुछ देर के लिए चलाया था, लेकिन उसे कुछ देर बाद ही बंद कर दिया गया। इससे पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिले तो फिरोजाबाद मार्ग की आए। ऐसे में शक किरायेदार पर ही जाए। वहीं डॉक्टर भी फिरोजाबाद में तैनात हैं। ऐसे में पुलिस लूट करने वालों के तार वहां से जुड़े होने के बारे में सोचती। वहीं बबलू नामक बदमाश के नाम की भी चर्चा क्षेत्र में की गई। वह कहां है, यह किसी को पता नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed