फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाको राखे साइयां: मथुरा में यात्री के ऊपर से गुजर गई आधी ट्रेन, ऐसे बची जान, घटना देख कांप गए लोग

Wed, 02 Nov 2022 02:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
train passed over the passenger who fell from the platform grp inspector saved his life in mathura
ट्रेन के नीचे फंसा यात्री - फोटो : अमर उजाला

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय...। यह कहावत मंगलवार को मथुरा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना पर सटीक बैठती है। मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब वह एक्सप्रेस ट्रेन से पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। उसी समय ट्रेन चलने लगी। ट्रेन छूटने की हड़बड़ाहट में वह तेजी से बोगी की तरफ भागा और चढ़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिसके चलते यात्री प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गया। यह देख अन्य यात्रियों ने शोर मचा दिया। आरपीएफ और जीआरपी के सिपाही मौके पर दौड़ पड़े। इस बीच जीआरपी के एसएसआई कुलवीर सिंह ने ट्रेन को रुकवा दिया। इसके बाद यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाला गया। हादसे में यात्री की जान बाल-बाल बच गई। उसके हाथ-पैर में मामूली रूप से चोट आई। उपचार के लिए जीआरपी ने यात्री को अस्पताल भिजवाया। 



Agra: सात दिन की बेटी को गोद में लेकर न्याय मांगने थाने पहुंची विवाहिता, पति की करतूत बताते हुए रो पड़ी

train passed over the passenger who fell from the platform grp inspector saved his life in mathura
बेंच पर बैठा यात्री - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली तेलंगाना एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची थी। कोच संख्या बी-2 में सफर कर रहे सुनील कुमार साहू ट्रेन के रुकने पर पानी लेने को उतरे। 
train passed over the passenger who fell from the platform grp inspector saved his life in mathura
प्लेटफॉर्म संख्या एक पर हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
वह पानी लेकर ट्रेन में चढ़ पाते, उससे पहले ही ट्रेन चल दी। सुनील दौड़कर पहुंचे और बोगी में चढ़ने लगे, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रेन धीमी गति से चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
train passed over the passenger who fell from the platform grp inspector saved his life in mathura
घटना के बाद बदहवास हुआ यात्री - फोटो : अमर उजाला
यात्री को ट्रेन से गिरता देख स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री के ट्रेन से गिरने की जानकारी होते ही जीआरपी के एसएसआई कुलवीर सिंह ने सबसे पहले ट्रेन को रुकवाया। तब तक आधी ट्रेन गुजर चुकी थी। 
विज्ञापन
train passed over the passenger who fell from the platform grp inspector saved his life in mathura
यात्री को निकालते एसएसआई कुलवीर - फोटो : अमर उजाला
एसएसआई कुलवीर सिंह ने लोगों की मदद से ट्रेन के नीचे फंसे अनिल कुमार बाहर निकाला। गनीमत रही कि वह ट्रेन के पहियों की चपेट में नहीं आए, जिससे उनकी जान बच गई। मामूली रूप से हाथ-पैर में चोट लगी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed