फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board Result: झुग्गी-झोपड़ी में रोशन हुआ शिक्षा का दीया, जिसने सड़कों पर मांगी भीख, वह फर्स्ट डिवीजन से हुआ पास

Sun, 19 Jun 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2022 Agra slum boy Sher Ali Khan passed the high school exam with first division
नरेश पारस के साथ छात्र शेरअली खान - फोटो : अमर उजाला
आगरा की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जो बच्चे सड़कों पर भीख मांग कर गुजारा करते थे, उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा में कमाल किया है। सही राह मिली तो इन छात्र-छात्राओं ने झुग्गी-झोपड़ी में शिक्षा का दीया जलाया और यहां रहने वाले दूसरे बच्चों के लिए भी मिसाल पेश की। शिक्षा विभाग कार्यालय के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले शेरअली खान ने फर्स्ट डिवीजन के साथ हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। शेरअली के हाईस्कूल में 63 फीसदी अंक पाए हैं। 


देवरी रोड पर रहने वालीं अनु और खुशी के पिता नहीं थे। रिश्तेदार शादी करवाना चाहते थे। इनकी शादी रुकवाकर पढ़ाई करवाई। खुशी ने हाईस्कूल में 63 फीसदी और अनु ने 59 फीसदी अंक पाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने कहा कि शेरअली पहले भिक्षावृत्ति करता था, लेकिन इसकी काउंसिलिंग करने के बाद शिक्षा का महत्व समझाया। इन बच्चों के पास होने की खुशी में झुग्गी-झोपड़ी में लड्डू बांटे गए। 
UP Board Result 2022 Agra slum boy Sher Ali Khan passed the high school exam with first division
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्रीय कारागार के 12 बंदियों ने भी बाजी मारी। नौ ने हाईस्कूल और तीन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि सजायफ्ता 12 बंदियों ने परीक्षा दी थी। नौ बंदी हाईस्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इनमें जितेंद्र (64.83 प्रतिशत), अर्जुन (63.16) और शीलेष ने (62.83) प्रथम श्रेणी पाई। 
UP Board Result 2022 Agra slum boy Sher Ali Khan passed the high school exam with first division
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाईस्कूल में छह बंदी राजेंद्र सिंह, विजय, प्रेमवीर, रमेश, धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इंटरमीडिएट की परीक्षा में तीन बंदियों शिशुपाल सिंह, हरी सिंह और जितेंद्र ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि जेल में ही परीक्षक ने आकर परीक्षा कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Result 2022 Agra slum boy Sher Ali Khan passed the high school exam with first division
परिवार के साथ छात्रा चिंकी - फोटो : अमर उजाला
नुनिहाई निवासी छात्रा चिंकी ने हाईस्कूल में 82 फीसदी अंक पाकर स्कूल में दूसरा स्थान पाया। चिंका के पिता प्रकाश चंद्र परिवार के भरण-पोषण के लिए रिक्शा चलाते हैं। अब चिंकी वह आईपीएस अफसर बनकर पापा का सपना पूरा करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
UP Board Result 2022 Agra slum boy Sher Ali Khan passed the high school exam with first division
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की परीक्षा में आगरा जिले का परिणाम हाईस्कूल में 91.84 फीसदी और इंटरमीडिएट में 87.55 फीसदी रहा है। आगरा हाईस्कूल के परिणाम में जिले में 8वें और इंटरमीडिएट के परिणाम में 29वें स्थान पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed