उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संपत्ति दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ रही है। सत्ताधारी नेताओं की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है। विधायक बनने के बाद ही किसी की संपत्ति छह गुना बढ़ी तो किसी की नौ गुना। चल और अचल संपत्तियां भी बढ़ गईं। न केवल विधायक, बल्कि पांच साल में उनकी पत्नी के बैंक खाते, जमीन और संपत्ति बढ़ने लगी। नामांकन के दौरान दिए गए शपथपत्र में ये तथ्य सामने आए हैं।
{"_id":"61eced6f891a40356c7b91c8","slug":"up-election-2022-bjp-candidate-rani-pakshalika-singh-yogendra-updhayay-and-shabbir-abbas-asets-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: दिन दूनी-रात चौगुनी हुई नेताजी की संपत्ति, किसी के पास 132 हथियार तो कई करोड़पति, अपने प्रत्याशियों के बारे में पढ़िए ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: दिन दूनी-रात चौगुनी हुई नेताजी की संपत्ति, किसी के पास 132 हथियार तो कई करोड़पति, अपने प्रत्याशियों के बारे में पढ़िए ये खबर
Sun, 23 Jan 2022 11:27 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
पांच साल के बाद अब योगेंद्र उपाध्याय पर नकद दो लाख रुपये, पत्नी पर एक लाख रुपये, एक बैंक खाते में 8.57 लाख और दूसरे में 25094 रुपये तथा पत्नी के तीन बैंक खातों में 3.15 लाख, 10.33 लाख, 4.05 लाख रुपये हो गए। वैगन आर कार की जगह अब 12 लाख रुपये कीमत की डब्ल्यूआरबी कार आ गई और चल संपत्ति 48.62 लाख रुपये, 3.06 करोड़ की अचल संपत्ति और पत्नी पर 45.59 लाख रुपये की संपत्ति हो गई।
भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह
- फोटो : अमर उजाला
10 साल में नौ गुना बढ़ी पक्षालिका सिंह की संपत्ति
घोषणापत्र के अनुसार बाह से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह के घर में 132 हथियार हैं। दो पिस्टल, दो बंदूक, एक रायफल, एक कारबाइन के अलावा 34 तलवारें हैं। आठ चाकू, 31 डैगर और 53 छुरे हैं। पक्षालिका सिंह का कहना है कि ये सभी हथियार एंटीक हैं। विरासत में मिले हुए हैं। 61 वर्षीय रानी के नाम तीन शस्त्र हैं। जिनमें एक एनपीबी रायफल, एक पिस्टल और एक बंदूक है। बाकी 129 हथियार उनके पति महेंद्र अरिदमन सिंह के नाम दर्ज हैं। करीब 54 करोड़ रुपये की अचल और चार करोड़ रुपये की चल संपत्तियों का शपथपत्र पक्षालिका ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन के दौरान प्रस्तुत किया है। 10 साल पहले उन्होंने शपथपत्र में अपने पास 17.28 लाख रुपये बैंक में, 6.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई थी। इसमें बाह, भदावर, बिठूर और चित्रहाट में 50 एकड़ जमीन बताई गई थी।

भाजपा प्रत्याशी जीएस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
विधायक बनने के बाद पत्नियों की संपत्ति बढ़ी
छावनी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश करोड़पति हैं। इनके पास 1.90 करोड़ रुपये की अचल एवं 85.57 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं। एचपीसीएल पेट्रोल पंप की डीलरशिप है। पांच साल पहले 2017 के चुनाव में उनके पास केवल 40 हजार रुपये नकद थे, जबकि अब एक लाख रुपये हैं। तब 6.56 लाख रुपये की चल संपत्ति और 70 लाख रुपये की जमीन थी। अब उनकी पत्नी के पास भी 1.50 करोड़ की अचल संपत्ति और 10.40 लाख रुपये की चल संपत्ति हो गई।

भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह
- फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह के पास अब 42.59 लाख रुपये और पत्नी के पास 33.34 लाख रुपये की संपत्ति है। दस साल पहले उनके पास 18 लाख रुपये का 180 वर्ग गज का गाजियाबाद में भवन था। अब उनके और उनकी पत्नी के पास जमीन भी है। पत्नी के पास 20 लाख रुपये के आभूषण और उनके पास 4 लाख रुपये के आभूषण है।