आगरा में शनिवार दोपहर एक बजे, कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी के बराबर से जिलाधिकारी सभाकक्ष के बाहर हाथों में प्रार्थनापत्र लेकर महिलाएं व पुरुष खड़े थे। खिड़की के अंदर बैठे तीन बाबू आवेदन ले रहे थे। खिड़की पर खड़ी 56 वर्षीय मधुरिमा देवी बाबू से बोलीं- सर, मेरी बाईपास सर्जरी हो चुकी है... मैं चुनाव ड्यूटी कैसे करूंगी। बाबू बोला- कब हुई थी सर्जरी। महिला ने कहा, दो साल पहले। बाबू ने कहा, फॉर्म जमा करा दो, मेडिकल बोर्ड बैठेगा वो तय करेगा कि ड्यूटी कटेगी या नहीं।
{"_id":"61ece7d3b20b0b339a7a4f1d","slug":"up-election-2022-cut-election-duty-person-applied-in-collectorate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: आगरा में ड्यूटी कटवाने की जोर-आजमाइश, बाईपास सर्जरी हो चुकी है, कैसे करूंगी चुनाव ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: आगरा में ड्यूटी कटवाने की जोर-आजमाइश, बाईपास सर्जरी हो चुकी है, कैसे करूंगी चुनाव ड्यूटी
Sun, 23 Jan 2022 11:00 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद से आई प्रीति ने बताया कि उनका दो साल का बेटा बीमार है। घर में कोई देखभाल करने वाला नहीं। रोहता से आईं ममता ने बताया कि 9 फरवरी को मेरी शादी है। चुनाव में ड्यूटी आ गई है। ताजगंज निवासी मनोज क्षेत्र में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) हैं, उनकी मतदान में दोबारा ड्यूटी लगा दी गई है। मनोज ने शिकायत दर्ज कराई कि एक कर्मचारी दो जगह ड्यूटी कैसे कर सकता है।
आगरा जिला अधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज निवासी ऊषा और हरीश दोनों शिक्षक हैं। दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। एक साल का छोटा बच्चा है। हरीश ने बताया कि पति-पत्नी दोनों में से किसी एक को छूट मिलनी चाहिए। चुनाव ड्यूटियां लापरवाही से लगाई गई हैं। वहीं, सिकंदरा निवासी गोपाल सिंह का कहना है कि मेरी पत्नी एक महीने से सीसीएल (मातृत्व अवकाश) पर है फिर भी उसकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। ड्यूटी कटवाने के लिए शनिवार को तमाम लोग अपने चिकित्सा प्रमाणपत्र, मरीज व दुधमुंहे बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रश्मि सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मेरे पैर में चोट है...
- लाठी के सहारे खिसकते हुए यहां तक आई हूं। मेरे पैर में चोट है। पिछले महीने दुर्घटना हो गई थी। इस हालत में मैं कैसे ड्यूटी कर सकती हूं। ड्यूटी कटवाने के लिए यहां आई हूं। - रश्मि सिंह, शिक्षका
- लाठी के सहारे खिसकते हुए यहां तक आई हूं। मेरे पैर में चोट है। पिछले महीने दुर्घटना हो गई थी। इस हालत में मैं कैसे ड्यूटी कर सकती हूं। ड्यूटी कटवाने के लिए यहां आई हूं। - रश्मि सिंह, शिक्षका
विज्ञापन
सुनीता
- फोटो : अमर उजाला
मुझे मारा है लकवा
मुझे पिछले साल लकवा मार गया था। शरीर का एक तरफ का हिस्सा काम नहीं करता। हाथ-पैर तक नहीं हिला पाती। चुनाव में ड्यूटी आ गई है। कटवाने के लिए यहां आना पड़ा है। - सुनीता देवी, शिक्षका
मुझे पिछले साल लकवा मार गया था। शरीर का एक तरफ का हिस्सा काम नहीं करता। हाथ-पैर तक नहीं हिला पाती। चुनाव में ड्यूटी आ गई है। कटवाने के लिए यहां आना पड़ा है। - सुनीता देवी, शिक्षका