फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक प्रत्याशी ऐसा भी: 100 बार हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है ये उम्मीदवार, 94वें चुनाव के लिए खरीदा पर्चा

Sat, 15 Jan 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Hasnuram Ambedkari Will Contest Elections For 94th Time in Agra
हसनूराम अंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बीच दल बदल का दौर भी जारी है। प्रत्याशी जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन आगरा जिले में ऐसा भी एक प्रत्याशी है, जो हारने के लिए चुनाव लड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस प्रत्याशी की हसरत भी हारने का शतक बनाने की है। नाम है हसनूराम अंबेडकरी। 



खेरागढ़ के नगला दूल्हे निवासी 75 साल के हसनूराम अंबेडकरी 94वीं बार निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पर्चा लेने पहुंचे। नामांकन के पहले दिन 37 पर्चे बिके। एक किन्नर, दो महिला और 34 पुरुषों ने पर्चे लिए। इनमें हसनूराम अंबेडकरी की कहानी अपने आप में अनूठी है। विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव हारने के बाद भी हसनूराम का हौसला बरकरार है। इसी हौसले के साथ वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 

UP Election 2022: Hasnuram Ambedkari Will Contest Elections For 94th Time in Agra
हसनूराम अंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला

हसनूराम अंबेडकरी ने बताया कि वह सन 1985 से अलग-अलग 93 चुनाव लड़ चुके हैं। 100 बार हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कभी किसी चुनाव में एक रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने एक बार राष्ट्रपति पद के लिए भी नामांकन किया था, लेकिन पर्चा निरस्त हो गया था।

UP Election 2022: Hasnuram Ambedkari Will Contest Elections For 94th Time in Agra
हसनूराम अंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
हस्नूराम ने बताया कि वह तहसील में 1984 में सरकारी अमीन थे। तभी चुनाव लड़ने की इच्छा हुई तो एक पार्टी से टिकट मांगा। टिकट देने की बजाय उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया, कहां तुम्हें तो तुम्हारे घर में कोई वोट नहीं देगा। तभी से हसनूराम को चुनाव लड़ने की धुन सवार हो गई। तब से वह विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव लड़ चुनाव चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022: Hasnuram Ambedkari Will Contest Elections For 94th Time in Agra
कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की नौ सीटों के लिए पहली बार एक ही स्थल कलेक्ट्रेट में पर्चे भरे जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही कलेक्ट्रेट परिसर में छावनी में तब्दील हो गया। गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक व्यक्ति को जांच के बाद परिसर में प्रवेश मिला। पहले दिन नौ सीटों पर कुल 37 पर्चे बिके हैं। जिनमें 18 निर्दलीय एवं 19 राजनीतिक दलों के लोगों ने लिए हैं। 
विज्ञापन
UP Election 2022: Hasnuram Ambedkari Will Contest Elections For 94th Time in Agra
राधिका बाई और हसनूराम ने लिए पर्चे - फोटो : अमर उजाला
आगरा छावनी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किन्नर राधिका बाई ने पर्चा लिया है। दक्षिण सीट से मो. अंसारी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा लिया है। हसनूराम अंबेडकरी ने खेरागढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा है। हालांकि पहले दिन किसी प्रत्याशी द्वारा पर्चा नहीं भरने के कारण नामांकन का खाता भी नहीं खुला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed