फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धर्म-धन के बल पर धर्मांतरण और फिर धोखा...गैंग में कॉलेज के युवक-युवतियां; कई राज्यों संग विदेश में नेटवर्क

Wed, 23 Jul 2025 02:44 PM IST
शाहरुख खान आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 02:44 PM IST
सार

अवैध धर्मांतरण गिरोह के नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। विभिन्न राज्यों को कॉलेजों में गिरोह के युवक और युवतियां हैं। लोगों को बरगलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन
Up News Religion Conversion Racket Spreads Across Indian States and Abroad on the Basis of Faith and Money
धर्मांतरण गिरोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध धर्मांतरण गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों के साथ ही विदेश तक फैला हुआ है। गिरोह के युवक-युवतियां विभिन्न राज्यों के कॉलेजों में फैले हुए हैं। कश्मीर, दिल्ली, गोवा, जयपुर, उत्तराखंड और कोलकाता तक कनेक्शन सामने आया है। धर्मांतरण के जाल में युवक और युवतियों को ऐसे ही नहीं फंसाया जा रहा है। पहले उन्हें धर्म के नाम पर बरगलाया जाता है। फिर पैसों का प्रलोभर दिया जाता है। इसके बाद धर्मांतरण कराया जाता है लेकिन धर्मांतरण करने वालों को अंत में धोखा ही मिलता है। एक बार कोई इसमें चला जाता है, तो वापस आना बेहद मुश्किल हो जाता है।


 
Up News Religion Conversion Racket Spreads Across Indian States and Abroad on the Basis of Faith and Money
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोवा की रहने वाली एसबी कृष्णा भी इस्लाम कबूल कर आयशा बनी थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। तभी कश्मीरी छात्राओं ने उसे जाल में फंसाया। शबा नाम की छात्रा उसे कश्मीरी लेकर गई थी। परिजन ने दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। वह कश्मीर में रह रही थी। वह पांच बार की नमाज पढ़ा करती थी। स्थानीय लोग भी नमाज पढ़ने आते थे।

 
Up News Religion Conversion Racket Spreads Across Indian States and Abroad on the Basis of Faith and Money
आगरा धर्मांतरण केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगर, उसके साथ वो व्यवहार नहीं होता था जो स्थानीय लोगों से किया जाता था। इस दौरान उसे जिस घर में रखा गया था, वहां काम भी कराया जाता था। दो महीने बाद उसका मन वापस आने के लिए हुआ। तब वह दिल्ली आ गई। मगर, उसके मित्र मुस्तफा को जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up News Religion Conversion Racket Spreads Across Indian States and Abroad on the Basis of Faith and Money
धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह धर्मांतरण कर चुकी थी इसलिए एक बार फिर गिरोह के संपर्क में आ गई। उसे कोलकाता बुला लिया गया। इसके बाद वह धर्मांतरण के लिए आने वाले लोगों के लिए रुपये मुहैया कराने का काम करने लगी।
विज्ञापन
Up News Religion Conversion Racket Spreads Across Indian States and Abroad on the Basis of Faith and Money
अब्दुल रहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान के घर से रोहतक की युवती को बरामद किया। वह बंधक बनाकर रखी गई थी। उसका धर्मांतरण और निकाह भी कराया गया था। उसने भी पुलिस को कई अहम जानकारियां दीं। बताया कि उसे मुस्लिम धर्म के बारे में बताया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed