{"_id":"5e42f1da8ebc3ee5dd295146","slug":"vidai-of-bride-in-police-security-after-clashes-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में बवाल: खाकी के साये में हुई दुल्हनों की विदाई, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में बवाल: खाकी के साये में हुई दुल्हनों की विदाई, मातम में बदलीं खुशियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की जसवंत नगर कॉलोनी में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल में एक की जान चली गई, जबकि चार घायल हो गए। आरोपी पक्ष के लोग घर से फरार हो गए हैं। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार को खाकी के साये में दुल्हन की विदाई हुई।
2 of 7
घटना में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
जसवंत नगर कालोनी निवासी रामनिवास शर्मा की बेटी मीनू की बरात सोमवार रात को आगरा कैंट क्षेत्र से आई थी। शादी का कार्यक्रम शाहदरा स्थित केला देवी मैरिज होम में चल रहा था। कॉलोनी में ही रामनिवास के घर से 200 मीटर की दूरी पर जयवीर के भाई महावीर की बेटी पूजा की शादी थी।
3 of 7
मृतक धीरज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह के दौरान महावीर का बेटा प्रदीप की बाइक रामनिवास के घर आए बराती से टकरा गई। इस पर बरातियों ने उसकी पिटाई कर दी। प्रदीप ने घरवालों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस बवाल में गोली लगने से गोली दुल्हन मीनू के जीजा खंदौली के नगला नीम निवासी धीरज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
घटनास्थल पर टूटी पड़ी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना में दुल्हन मीनू के भाई आकाश, योगेश, मामा फिरोजाबाद निवासी कमलेश और दिनेश घायल हुए हैं। परिवार के लोग उनका उपचार करा रहे हैं। इस कारण परिवार में कोई नहीं था। इस पर पुलिस ने सोमवार देर रात जैसे-तैसे मीनू के फेरों की रस्म अदा करवाई।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस की मौजूदगी में हुई दुल्हन की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
जयवीर पक्ष के लोग घरों से फरार हो गए। इस पर पूजा की शादी की रस्में भी पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं। उसे मंगलवार सुबह तकरीबन दस बजे विदा कराया गया। वहीं दोपहर एक बजे पुलिस की मौजूदगी में मीनू की विदाई हुई। शाम चार बजे उसके जीजा के मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।