फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ: गाजे-बाजे के साथ निकली संतों की पेशवाई, भक्ति में सराबोर होकर झूमे श्रद्धालु

Sat, 13 Mar 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021: peshwai of saints held on last shahi snan in vrindavan
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के अंतिम शाही स्नान से पहले शनिवार को संतों की पेशवाई निकली। पेशवाई यमुना तट से शुरू हुई, जो तीर्थनगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। पेशवाई में सबसे आगे तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंत, चतुरःसम्प्रदाय महंत, महामंडलेश्वर, महंत, खालसा प्रमुख चल रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली पेशवाई में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 

Vrindavan Kumbh Mela 2021: peshwai of saints held on last shahi snan in vrindavan
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शाही पेशवाई को निकले संत-महंतों का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध खड़े होकर फूलों की बारिश की। गाजे-बाजे और शंखनाद के साथ संतों का यह काफिला वृंदावन की कुंज गलियों से गुजरा। 
Vrindavan Kumbh Mela 2021: peshwai of saints held on last shahi snan in vrindavan
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन की कुंज गलियों में संतों की शोभायात्रा पर फूलों की बारिश से माहौल और भी भक्तिमय हो गया। यहां संतों के चेहरों पर अद्भुत आभा मंडल देख श्रद्धालु रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021: peshwai of saints held on last shahi snan in vrindavan
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में किसी साधु के हाथ में शंख तो किसी के हाथ डमरू था, जिनकी आवाज लोगों को आनंदित कर रही थी। कभी किसी ओर से स्वर सुनाई देते तो कभी किसी अन्य दिशा से आवाज गूंजती। 
विज्ञापन
Vrindavan Kumbh Mela 2021: peshwai of saints held on last shahi snan in vrindavan
वृंदावन में पेशवाई में नृत्य करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
शाही पेशवाई के साथ चल रहे श्रद्धालु नाचते-गाते हुए नजर आए। महिला श्रद्धालु तो अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर आईं। हरिनाम संकीर्तन की टोली के साथ भक्ति का यह वातावरण देखते ही बन रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed