{"_id":"5e2bcae88ebc3e4b303c8d21","slug":"woman-save-her-son-before-dies-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के मुंह से मासूम बेटे को बचाया, मां ने गंवाई जान, हादसा देख कांप गया लोगों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के मुंह से मासूम बेटे को बचाया, मां ने गंवाई जान, हादसा देख कांप गया लोगों का कलेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला और उसका मासूम बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के कस्बा बाह में हाईवे स्थित चौराहे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसे देख लोगों का कलेजा कांप गया। यहां एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी गोद में डेढ़ साल का बेटा था। वो देवर के साथ बाइक पर घर जा रही थी। बाइक फिसलने से तीनों गिर गए थे।
2 of 5
इसी ट्रक से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल बाइक से गिरते ही पीछे से ट्रक आ गया, उसकी चपेट में आने से पहले महिला ने बेटे को राहगीरों की तरफ उछाल दिया, जिससे उसकी जान बच गई। मगर, महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे लिया है।
3 of 5
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खजुआपुरा गांव निवासी अजयनाथ किसान हैं। उनकी पत्नी उर्मिला देवी (27) छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार दोपहर को वो देवर नर के साथ दवा लेने बाह आई थीं। दोपहर तकरीबन 3:15 बजे बाइक से घर जा रहे थे। बाह चौराहे पर भीड़भाड़ थी। नरेंद्र ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिजन की गोद में मासूम
- फोटो : अमर उजाला
उर्मिला और नरेंद्र सड़क पर गिर गए। उर्मिला की गोद में डेढ़ साल का बेटा आयुष भी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उस समय पीछे से ट्रक आ रहा था। ट्रक आता देखकर उर्मिला ने अपने बेटे को राहगीरों की तरफ फेंक दिया। एक राहगीर ने बच्चे को पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 5
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
उर्मिला ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नरेंद्र ट्रक की चपेट में आने से बच गया। हादसे के बाद जाम लग गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।