यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली में सोमवार देर रात 1:30 बजे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। गाजियाबाद निवासी अनिल कुमार और जितेंद्र दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में फंसे चालक और क्लीनर की मदद के लिए रुके थे। चालक कुलदीप और क्लीनर सचिन को बाहर निकालने के बाद चारों खड़े हुए थे। तेज रफ्तार कार ने उनको चपेट में ले लिया। कुछ क्षण पहले बाल-बाल बचाए गए चालक-क्लीनर की जान भी नहीं बची।
ये हुई घटना
गांव सिकरौली थाना तिर्वा कन्नौज के कुलदीप कुमार कैंटर चालक थे। वह फिरोजाबाद से कांच की बोतलें लेकर गाजियाबाद की एक फैक्टरी में जा रहे थे। उनके साथ सविता नगर, टूंडला, फिरोजाबाद के क्लीनर सचिन भी थे। खंदौली में यमुना एक्सप्रेस-वे 161 किलोमीटर पर कुलदीप की गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला।
ये भी पढ़ें - पत्नी बनी कॉल गर्ल: झगड़े के बाद छोड़ गई घर, होटल में गुजारी वो काली रात...दे गई जीवनभर का दर्द; हुआ ऐसा हश्र
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: वो घायलों की मदद के लिए उतरे थे...तभी टूटा रफ्तार का कहर, दो दोस्तों संग चार की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:17 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त कैंटर में फंसे चालक और क्लीनर की मदद के लिए रुके कार सवारों को 110 किमी की रफ्तार से दौड़ती कार ने रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

