सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा: पिता और दो बेटे...सड़क पर बिखरी थीं छह लाशें; ऐसा मंजर देख कांप उठे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह हुए भयानक हादसे में पिता और दो बेटों के साथ छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह परिवार नोएडा में रहता है, जो भंडारा कराने के लिए अपने पैतृक गांव आ रहा था।

विज्ञापन
Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के बलदेव क्षेत्र में कार सवार कैटरिंग कारीगर के परिवार पर मौत ने झपट्टा मारा। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कैटरिंग कारीगर के साथ उसके दो बेटे, दो भांजे और एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की लाश कार में फंस गई। पुलिस ने उनकी लाशों को बमुश्किल बाहर निकाला। एक के बाद एक कर छह लाशें मार्ग पर रखी गईं। 



कार में सवार बासौनी के हरलालपुरा गांव के रहने वाले धर्मवीर (48) समेत घर के दोनों चिराग बुझ गए। मृतकों में धर्मवीर के बढ़पुरा हुसैद महोबा के दो भांजे दलवीर उर्फ छुल्ले, पारस सिंह, बेटे रोहित का दिल्ली का रहने वाला दोस्त दुष्यंत शामिल है। मृतक की पत्नी सोनी, बेटी पायल अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही हैं। सभी अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए दिल्ली से बटेश्वर के लिए निकले थे। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। परिवार के लोग मौके की ओर दौड़ पडे़ हैं।

Trending Videos
Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road
धर्मवीर का फाइल फोटो और परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कैटरिंग का काम करता था धर्मवीर 
हरलालपुरा निवासी धर्मवीर अपने परिवार के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रह कर कैटरिंग का काम करते थे। उनके चचेरे भाई प्रहलाद सिंह ने बताया कि बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा करने के लिए धर्मवीर परिवार के साथ शुक्रवार देर रात निकले थे। उनके कहने पर बटेश्वर में धर्मशाला बुक कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह-सुबह हुआ हादसा 
परिजनों ने बताया कि रात 3 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में अज्ञात वाहन से कार टकरा गई। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 4 बजे बासौनी पुलिस ने हादसे की सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग मथुरा की ओर दौड़ पड़े। गांव में मातम पसर गया है। 

Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road
परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शोक में डूबा गांव 
जबर सिंह के चार बेटे रामबहादुर, राकेश, धर्मवीर, विजेन्द्र सिंह में धर्मवीर तीसरे नंबर की संतान थे। हादसे के बारे में अपने नजदीकियों को जानकारी देते समय उनकी आंखों में आंसू भर आए। हरलालपुरा गांव शोक में डूबा है।





 
विज्ञापन
Yamuna Expressway Horrible accident six dead including Father and two sons corpses were scattered on the road
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं लाशें
क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed