सब्सक्राइब करें

योगी कैबिनेट में आगरा का दबदबा: बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र और धर्मवीर को मंत्री बनाकर साधे समीकरण

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 09:07 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet babyrani maurya Yogendra Upadhya and Dharamveer Prajapati took oath as ministers
बेबीरानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार में लगातार दो बार नौ विधायकों को जिताने वाली ताजनगरी का कद बढ़ा है। पिछली सरकार में जहां प्रदेश के मंत्रिमंडल में आगरा के दो विधायकों को राज्यमंत्री बनाया गया था। इस बार पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को मंत्रिमंडल में दोबारा जगह दी गई है। दलित, पिछड़ा और अगड़ा तीनों वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने संतुलन बनाया गया है।



उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबीरानी मौर्य ने मेयर से मंत्री तक सफर तय किया है। वह 1995 में आगरा की मेयर बनी थीं। इसके बाद भाजपा में कई बड़े पदों पर रहीं। अगस्त 2018 में उन्हें उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था।  8 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Yogi Adityanath Cabinet babyrani maurya Yogendra Upadhya and Dharamveer Prajapati took oath as ministers
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
योगी 2.0 मंत्रिमंडल में ताजनगरी में आगरा ग्रामीण की सुरक्षित सीट से सक्रिय राजनीति में वापसी करने वाली उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को कैबिनेट में स्थान देकर अनुसूचित वर्ग को साधा गया है। ताजनगरी को दलितों की राजधानी कहा जाता है। 
Yogi Adityanath Cabinet babyrani maurya Yogendra Upadhya and Dharamveer Prajapati took oath as ministers
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पिछली सरकार में छावनी सुरक्षित सीट से जीतने वाले अनुसूचित जाति के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को राज्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन इस बार बेबीरानी मौर्य को कमान सौंपी गई है। उन्हें कमान सौंपने के पीछे संगठन में उनके लंबे अनुभव को भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet babyrani maurya Yogendra Upadhya and Dharamveer Prajapati took oath as ministers
पूजा करती योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और बहू - फोटो : अमर उजाला
शहर में अगड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए योगेंद्र उपाध्याय को कैबिनेट में जगह दी गई है। वह भाजपा विधानमंडल दल के उप मुख्य सचेतक रहे। इसके बाद उन्हें मुख्य सचेतक बनाया गया था। योगेंद्र उपाध्याय ने इस बार दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई है।
विज्ञापन
Yogi Adityanath Cabinet babyrani maurya Yogendra Upadhya and Dharamveer Prajapati took oath as ministers
धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
माटी कला बोर्ड के चेयरमैन रहे डॉ. धर्मवीर प्रजापति को दोबारा मंत्री बनाए जाने के पीछे पिछड़े वर्ग को प्रतिनिधित्व देना रहा। डॉ. धर्मवीर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए अयोध्या और वाराणसी में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दीपक बनवाकर भेजने के बाद नेतृत्व की निगाह में चढ़े थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed